एक समय था जब स्किन को बेदाग, चमकदार और जवां रखने के लिए घरेलू नुस्खे ही उपयोग में लिए जाते थे, लेकिन आज बाजार में स्किन केयर प्रोडक्ट्स की मानों बाढ़ सी आ गई है. मॉइस्चराइजर से लेकर नाइट क्रीम और सीरम तक इतने सारे विकल्प लोगों के पास हैं कि वे इन्हें लेकर कंफ्यूज हो गए हैं कि आखिर किस प्रोडक्ट को यूज करना उनकी स्किन के लिए बेस्ट है. वैसे तो ये तीनों ही स्किन की सेहत को सुधारते हैं, लेकिन त्वचा के प्रकार और जरूरत के अनुसार इनका चयन करना सही है. अगर आप भी नाइट क्रीम, मॉइस्चराइजर और सीरम को लेकर असमंजस में हैं, तो हम इसे दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इन तीनों में क्या अंतर है और क्या खासियतें हैं.

स्किन की मरम्मत करती है नाइट क्रीम

नाइट क्रीम आपके नाइट स्किन केयर रूटीन का हिस्सा है, जिसे आप सोने से पहले स्किन पर लगाते हैं. यह त्वचा की कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने और दिनभर की क्षति की मरम्मत करने का काम करती है. यह स्किन को हाइड्रेट रखती है, कोलेजन को मजबूती देती है और स्किन का रूखापन दूर करती है.

स्किन को हाइड्रेट रहता है मॉइस्चराइजर

मॉइस्चराइजर आप दिन में किसी भी समय अपनी स्किन पर लगा सकते हैं. यह एक गाढ़ा फॉर्मूलेशन होता है, जिसे लगाने से स्किन हाइड्रेट और चिकनी रहती है. यह आपकी त्वचा की सबसे ऊपरी परत को नरम बनाता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...