Kesari Veer : हाल ही में निर्माता कानू चौहान, और निर्देशक प्रिंस धीमान निर्देशित फिल्म केसरी वीर सिनेमाघर में रिलीज हुई . फिल्म की कहानी ऐतिहासिक, पौराणिक, हिन्दू मुसलमान मार काट पर आधारित नजर आई.

गौरतलब है पिछले कुछ समय से बौलीवुड फिल्मों में जहां जबरन हिंदू धर्म पर आधारित रामायण महाभारत जैसे धार्मिक विषयों को धर्म के नाम पर प्रचार करने के उद्देश्य से कहानी में किसी न किसी तरह जबरदस्ती ठूसा जा रहा है. वहीं दूसरी और ऐसी फिल्में बन रही है जिसमें मुसलमान राजाओं द्वारा हिंदू योद्धाओं को क्रूरता और बेदर्दी के साथ बुरी तरह कत्ल किया जा रहा है.

विकी कौशल अभिनीत छावा और अब केसरी वीर इस बात का जीता जागता उदाहरण है. जो आज के समय में हिंदू मुसलमान के बीच मतभेद बढ़ाने के लिए काफी है. अगर केसरी वीर की बात करे तो केसरी वीर इतिहास के उस कालखंड से प्रेरित है जहां राजकुमार हमीर ने अपने 200 शूर वीरों के साथ राजा जफर की विशाल काय सेना का मुकाबला सोमनाथ मंदिर बचाने के लिए किया था. लेकिन उनको अपनी जान की आहुति देनी पड़ी क्योंकि सुबेदार जाफर के पास अनगिनत सैनिक बारूद ,तोपे बम आदि था , और राजा जाफर का मकसद मंदिर में घुस कर सारा सोना लूटना था.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...