Anushka Sharma :  बौलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और प्रसिद्ध क्रिकेटर विराट कोहली की प्रेम कहानी किसी से छिपी नहीं है . खास बात यह है कि विराट कोहली शादी से पहले अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा पर जितना फिदा थे आज एक बच्ची की मां होने के बावजूद अनुष्का शर्मा विराट कोहली को उतनी ही प्यारी है जितनी शादी से पहले प्यारी थी.

जिसके चलते विराट कोहली के अनुसार अनुष्का को जिम में एक आदमी बहुत परेशान करता था . वह अनुष्का को बारबार कहता था तुम से यहां कुछ नहीं होगा, तुम घर में ही बैठो लिहाजा विराट अनुष्का के जिम में उस आदमी को सबक सिखाने पहुंच गए क्योंकि वह बारबार अनुष्का की बेइज्जती कर रहा था. क्योंकि वो अच्छा वेटलिफ्टर था और उसको अपने पर बहुत घमंड था.

अनुष्का वेट नहीं उठा पाती थी. ऐसे में मैं अनुष्का के साथ जिम गया और उस आदमी से कहीं ज्यादा वजन उठाकर उसका घमंड चूरचूर कर दिया उसके बाद से उसने अनुष्का से कभी कुछ नहीं कहा. इसी तरह विराट कोहली ने अनुष्का की दरिया दिली के बारे में एक वाक्या बताया , जो शादी से पहले का था , विराट के अनुसार एक बार मेरी मां का जन्मदिन था, तो मैंने अनुष्का से कहा हम मां का बर्थडे पर उनको डायमंड रिंग गिफ्ट करते हैं. तब अनुष्का ने कहा कि तुम्हारी मां इस उम्र में डायमंड का क्या करेगी, मैंने उनके लिए जो गिफ्ट खरीदा है वह उनको दे दो .

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...