बौलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया अपने बिंदास अंदाज के कारण जानी-जाती हैं. नेहा इन दिनों चैट शो बीएफएफ विद वोग्स में बतौर होस्ट नजर आ रही हैं. इंटरनेशनल वुमेंस डे के मौके पर नेहा ने ट्रोर्ल्स की जमकर क्लास लगाई. अभिनेत्री नेहा धूपिया ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए टोर्ल्स को आड़े हाथों लिया. नेहा ने कहा कि औरतें मांस का टुकड़ा नहीं है.

फोटो शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन लिखा, ”इसपर तुरंत रोक लगनी चाहिए. किसी भी महिला की फोटो पर भद्दे-भद्दे कमेंट कर बताना की वह किस तरह की महिला है (जूसी, स्पाइसी, टिक्का, गरमा-गरम) इस पर लगाम लगनी चाहिए. नेहा ने लिखा, फूडपांडा लोगों को बताना चाहता है कि महिलाओं और फूड में अंतर होता है. तो फोटो शेयर करते हुए लिखें, #नौट ए पीस औफ मीट #रिस्पेक्ट वुमेंस #वुमेंस डे.”

This needs to stop NOW ! Using comments that describe women in a way we describe food ( juicy , spicy, teekhi, Garma- garam ) needs to STOP. The women at foodpanda are asking people to know the difference between food and women. Let’s join these awesome women by sharing your pic with #NotAPieceOfMeat #RespectWomen #Women'sDay Head over to @foodpandaindia to watch the powerful video

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...