पिछले डेढ़ दो माह से महाराष्ट् की राजनीति में जिस तरह की उथलपुथल हुई है, जिस तरह से विधायकों के अपराध व रिसोर्ट में ठहराने की घटनाएं घटी हैं, वह सब वकील से अभिनेता व फिल्म निर्माता  बने अमित कुमार की राजनीतिक व्यंग प्रधान फिल्म ‘‘लव यू लोकतंत्र‘‘ का हिस्सा है. अगर फिल्म ‘‘लव यू लोकतंत्र’’ दो माह पहले प्रदर्शित हो जाती तो लोग कहते कि महाराष्ट् के वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस फिल्म से प्रेरणा लेकर यह कदम उठाया है. वैसे अभय निहलानी निर्देशित फिल्म ‘‘लव यू लोकतंत्र’’ केे तमाम दृश्य देश के कई राज्यों में पिछले कुछ वर्षों से देश के कई राज्यों में लोकतंत्र बचाने के नाम हुए घटनाक्रमों की याद ही दिलाते हैं.  फिल्म ‘‘लव यू लोकतंत्र’’ की विषयवस्तु को बेहतर तरीके से फिल्म में राज्य की मुख्यमंत्री का किरदार निभा रही  ईशा कोपिकर के संवादों ‘‘राजनीति में मौका देखकर धोखा देना चाहिए. ‘‘ या फिर ‘जिसे शर्म आती है, उसे राजनीति नहीं आती. ‘‘से समझा जा सकता है.

अभय निहलानी निर्देशित इस फिल्म में वकील के किरदार में अमित कुमार तथा मुख्यमंत्री के किरदार में ईशा कोप्पीकर हैं.  फिल्म के अन्य कलाकारों में रवि किशन,  सपना चैधरी,  स्नेहा उल्लाल,  कृष्णा अभिषेक,  अली असगर,  मनोज जोशी का समावेश है. फिल्म के लेखक संजय छैल, संगीतकार ललित पंडित हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...