स्टार प्लस (Star Plus) के सीरियल अनुपमा (Anupamaa) लगातार टीआरपी चार्ट्स में धमाल मचा रहा है. वहीं शो की कास्ट से लेकर मेकर्स भी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि दर्शकों को एंटरटेन कर सकें. इसी बीच खबरें हैं कि शो की लीड कास्ट यानी सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) और रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के बीच अनबन हो गई है, जिसपर अब रुपाली गांगुली ने रिएक्शन दिया है. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर....

रुपाली गांगुली ने दिया ये रिएक्शन

दरअसल, खबरें हैं कि अनुपमा यानी रुपाली गांगुली औऱ वनराज यानी सुधांशू पांडे के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हुआ है, जिसके चलते शो के सेट पर दोनों की बातचीत बंद है. वहीं फैंस भी इसी के चलते स्टार्स से सवाल पूछ रहे हैं. इसी बीच रूपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर करके अपना रिएक्शन दिया है. इंस्टाग्राम स्टोरी पर रूपाली गांगुली ने एक फोटो शेयर की, जिस पर लिखा है कि आपने जो कुछ भी मेरे बारे में सुना है प्लीज उस पर भरोसा कर लीजिए क्योंकि उनके पास इन सब बातों के लिए वक्त नहीं है, जिसको जो समझना है, वो समझे. और उसमें और कुछ भी जोड़ना हो तो जोड़ सकते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...