Mona Singh : सोनी चैनल पर प्रसारित जस्सी जैसी कोई नहीं में एक बदसूरत लेकिन इंटेलिजेंट लड़की का किरदार निभाने वाली मोना सिंह आज एक जाना माना नाम है , पिछले 22 सालों से मोना अभिनय क्षेत्र में सक्रिय हैं. मोना सिंह ने टीवी सीरियल क्या हुआ तेरा वादा, प्यार को हो जाने दो, कवच और डांस शो झलक दिखला जा के पहले सीजन में भाग लेने के बाद राजकुमार हिरानी की फिल्म थ्री इडियट, से फिल्मों में खास पहचान बनाई और कई रियलिटी शोस की एंकरिंग भी की ,जैसे फेमिना मिस इंडिया, झलक दिखला जा सीजन 4 ,आदि और उसके बाद अब मोना फिल्मों के बाद वेब सीरीज में दमदार अभिनय करके और ग्लैमर का सहारा ना लेकर अपने अभिनय के दम पर मोना सिंह ने अपनी ऐसी अलग छाप छोड़ी है कि आमिर खान तक उनके अभिनय के कायल है और करीबन अपनी हर फिल्म में मोना सिंह को जरूर लेते हैं. आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा , और उसके बाद हाल ही में रिलीज हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस में दमदार अभिनय करके मोना ने सबको चौंका दिया.

44 वर्षीय मोना सिंह जो किसी इमेज की मोहताज नहीं है उन्होंने टीवी के बाद फिल्मों में ही नहीं बल्कि वेब सीरीज में भी अपनी पहचान बनाई ,मोना ने अलग-अलग और मुश्किल किरदार निभा कर वेब सीरीज में भी अपना एक अलग नाम स्थापित किया है. मोना सिंह ने 2018 में वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखा था जहां उन्होंने कहने को हमसफर , द वायरल फीवर, और यह मेरी फैमिली जैसी कई वेब सीरीज में अभिनय किया. पिछले दिनों मोना सिंह आर्यन खान निर्देशित द बेड्स ऑफ बॉलीवुड से काफी चर्चा में रही जिसमें मोना सिंह ने मां की भूमिका निभाई थी , मोना सिंह एक बार फिर अमेजॉन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज मां का सम में जवान बेटे की मां का किरदार निभा रही है , जो अपनी मां के लिए लाइफ पार्टनर ढूंढने में व्यस्त है. इस सीरीज के अलावा भी अभिनय क्षेत्र में काफी कुछ कर रही है . पेश है मोस्ट टैलेंटेड अभिनेत्री मोना सिंह से दिलचस्प बातचीत के खास अंश....

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...