Kalpana Iyer: जुनून अगर सच्चा हो तो उम्र कभी रुकावट नहीं बनती और 70 साल की इस एक्ट्रेस ने एक बार फिर यही साबित कर दिया है. अपने एनर्जी से भरपूर डांस मूव्स और दमदार हुक स्टेप्स के ज़रिए उन्होंने न सिर्फ स्टेज बल्कि सोशल मीडिया पर भी सबका ध्यान खींच लिया है. टीनएज गर्ल्स को खुलेआम चैलेंज देता उनका यह आत्मविश्वास आज की पीढ़ी के लिए एक मजबूत संदेश है कि हौसले और मेहनत के सामने उम्र सिर्फ एक नंबर भर है.
शादी वाला डांस-
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है. बिना किसी रिहर्सल के शादी वाला डांस और सिर्फ एक फोन से लिया वीडियो, बस इतना ही काफी था बॉलीवुड की आइकॉनिक आइटम गर्ल कल्पना अय्यर के वायरल होने के लिए, वो सालों बाद एक बार फिर से सबकी नजरों में आ गईं. 70 साल की उम्र में कल्पना का डांस वायरल हो रहा है.
70 की उम्र में वायरल डांस सांग-
एक्ट्रेस कल्पना अय्यर एक बार फिर चर्चा में है क्योंकि इस समय सोशल मीडिया पर उनका ‘रंबा हो हो’ सांग बज रहा है लोग इस पर रील्स बना रहे हैं और पोस्ट कर रहे हैं. ये सांग फिल्म ‘अरमान’ का है, जिस पर एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने जबरदस्त डांस किया था. ये वही सांग है जिसने 80 के दशक में उन्हें फेमस किया था और अब आदित्य धर ने अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ में इस्तेमाल किया, जिसके बाद ये ट्रेंड में आ गया इसके बाद कल्पना अय्यर ने एक शादी में इसी सांग पर जबरदस्त डांस किया 70 साल की उम्र में साड़ी मे उनका ये डांस चर्चा में है.
सालों बाद हिट सांग को नई मिली जान-
एक इंटरव्यू के दौरान कल्पना अय्यर ने कहा, ‘मैं अपने दोस्त के बेटे की शादी में गई थी. जहाँ मैंने डांस अचानक किया और फिर मैंने ऐसे ही उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. कुछ ही घंटे में वो डांस वीडियो हर जगह वायरल हो गया। मैं हैरान हूं, लेकिन इतना प्यार देने के लिए आभारी भी हूं.’ उन्होंने बताया, ‘बहुत सारे दोस्तों ने मुझे क्लिप्स भेजी और कहा, ‘आपका सांग बज रहा है और हम आपको याद कर रहे हैं.’ यह देखकर मैं भावुक और आभारी महसूस कर रही हूं,’ आदित्य धर को धन्यवाद देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘अगर कोई फिल्म मेरे गाने को इस तरह वापस लाती है कि नई पीढ़ी भी इसे गुनगुना रही है, तो मेरे लिए यह कोई कमाल की बात नहीं है. 70 साल की उम्र में मेरा सांग फिर से वायरल, किसने सोचा था? यह शानदार है.’
कल्पना का फिल्मी सफर-
आपको बता दें कि कल्पना अय्यर 1980 और 90 के दशक में मशहूर एक्ट्रेस रही हैं. उन्होंने लगभग 100 फिल्मों में काम किया जिसमें अंजाम,जमीन आसमान, खुद्दार, डिस्को डांसर, जख्मी, तुम मेरे हो, हम साथ-साथ हैं, सत्ते पे सत्ता, बड़े दिलवाला, हम पांच, लाडला और अंजाम में कई स्पेशल डांस नंबर लिए. राजा हिंदुस्तानी में उनका ‘परदेसी’ गाना बहुत ही पॉपुलर हुआ था.
