Virtual meeting makeup tips : आज के वर्क-फ्रॉम-होम कल्चर में, आपकी स्क्रीन प्रेजेंस ही आपकी पहली छाप (First Impression) है. एक साफ-सुथरा हेयरस्टाइल न केवल आपको प्रोफेशनल दिखाता है, बल्कि आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है. हालाँकि वर्चुअल मीटिंग्स की सबसे अच्छी बात यह है कि आपको सिर्फ कैमरे के सामने दिखने वाले हिस्से पर ध्यान देना होता है. अपने लैपटौप को कुछ किताबों पर रखें ताकि कैमरा आपकी आंखों के बराबर हो. इससे आपका हेयरस्टाइल और चेहरा दोनों बेहतर एंगल से दिखेंगे. हमेशा खिड़की की तरफ चेहरा करके बैठें. इससे बालों की चमक (natural shine) अच्छी दिखती है और चेहरे पर परछाइयां नहीं बनतीं. यहां कुछ क्विक और इजी मेकअप टिप्स और हेयरस्टाइल्स हैं जो आपको 5 मिनट से भी कम समय में प्रोफेशनल और प्रेजेंटेबल दिखाएंगे.

बेस हो लाइट

वर्चुअल मीटिंग के लिए फुल कवरेज फाउंडेशन की जगह लाइटवेट फाउंडेशन या सीसी क्रीम का इस्तेमाल बतौर बेस लगाना अच्छा माना जाता है. वैसे आप अपने आंखों के नीचे के घेरों व ब्लेमिश को छिपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल कर सकती हैं.

लाइट हो कलर्स

अमूमन जब लड़कियां ऑफिस जाती हैं तो ब्लैक आईलाइनर का इस्तेमाल करती हैं. लेकिन जब आप एकदूसरे से वर्चुअली कनेक्ट हो रही हैं तो उस दौरान ब्लैक लाइनर का इस्तेमाल करने से कैमरे के सामने आप काफी डार्क नजर आ सकती हैं. इसलिए आप ब्लैक आईलाइनर को ब्राउन या ग्रे के साथ स्विच करें. आईलाइनर की तरह ही आईशैडो व लिप शेड्स को भी लाइट ही रखें तो अच्छा.

हेयरस्टाइल भी हो कुछ खास-

डबल टॉप पोनी टेल

पोनीटेल बनाना भी बहुत आसान है. इसे थोड़ा सिंपल करके एक अलग लुक देते हैं. सबसे पहले आधे बालों की पोनीटेल बनाएं. बाकी जो बाल बचे हैं उन्हें चोटी के ऊपर लाएं और रबर बैंड लगा दें. बस ये ध्यान रखिए कि जो पहले पोनी बनाई थी उसके कंपेरिजन में बाद में बनी पोनीटेल ज्यादा मोटी होनी चाहिए. देखने वाले को लगेगा कि आपके बाल कितने घने हैं. और पोनीटेल भी बहुत स्टाइलिश नजर आएगी.

स्लीक लो बन (Sleek Low Bun)

यह सबसे प्रोफेशनल और आसान लुक है. बालों को पीछे ले जाकर गर्दन के पास एक साधारण जूड़ा बना लें और पिन से सिक्योर करें.

हाफ-अप, हाफ-डाउन

इसे बनाने के लिए आपको अपने बालों को हाफ हाफ करना पड़ेगा. ऊपर के आधे बालों को लेकर उनमें कोई क्लिप लगा लें और पीछे के बालों को ऐसे ही खुला छोड़ दें.

सिंपल ब्रेड (Simple Braid/Choti)

यदि बाल लंबे हैं, तो एक सिंपल और नीट चोटी (braid) बनाएं. यह प्रोफेशनल और सोबर लगती है.

फ्रेंच ब्रेड

सबसे पहले अपने बालों को मिड डे से दो भागों में डिवाइड कर लें. फिर एक तरफ का बाल आगे से उठाकर नीट चोटी बना लें. जब यह पूरा हो जाएगा तब आप चाहें तो नीचे से बालों का बन बना सकती हैंऔर यह छोटी उस बन पर लपेट लें. अब आपकी फ्रेंच ब्रेड बनकर तैयार हो जाएगी.

हाफ बन

सबसे पहले बालों को अच्छे से कॉम्ब कर लें. बन बनाते समय बालों को सामने की तरफ से हाथ से ही उठाएं ताकि सामने से हल्का सा मेसी लुक आता रहे. एक पतले रबर बैंड बाल बांध लें. इसके बाद उन्हें या तो बन का शेप दें या गोल गोल घुमाते हुए स्पाइरल बन बनाएं या चोटी जैसा बांध लें.

पॉलिश्ड लो बन (Polished Low Bun)

यह स्टाइल है सबसे ज्यादा प्रोफेशनल लगता है. अपने बालों को पीछे की ओर कंघी करें और गर्दन के पास एक लो पोनीटेल बनाएं. इसे घुमाकर जूड़ा (बन) बना लें और पिन्स से सेट करें. अगर बाल थोड़े बिखरे हुए लग रहे हैं, तो हल्का सा हेयर जेल या एलोवेरा जेल इस्तेमाल करें.

हेडबैंड मैजिक (The Headband Fix)

बालों को खुला छोड़ें या मेसी बन बनाएं और एक सॉलिड कलर का हेडबैंड लगा लें. यह बालों को चेहरे से दूर रखता है और स्टाइलिश भी लगता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...