70 और 80 के दशक की मशहूर भारतीय पौप, जैज और प्लेबैक सिंगर उषा उत्थुप आज भी अपनी गायकी की वजह से उतनी ही लोकप्रिय हैं. उन्होंने 13 भारतीय भाषाओं और 8 विदेशी भाषाओं में गाने गाए हैं. कोलकाता की सिंगर दीदी के नाम से जानी जाने वाली 66 वर्षीय उषा उत्थुप ने संगीत की विधिवत ट्रेनिंग नहीं ली है. पर उन का परिवार हमेशा वैस्टर्न और भारतीय शास्त्रीय संगीत सुनता था. यहीं से उषा के मन में संगीत के प्रति रुचि पैदा होने लगी तो उन्होंने संगीत को ही अपना पैशन बना लिया और इस क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई.

एक बार स्कूल में उषा उत्थुप को संगीत की कक्षा से इसलिए निकाल दिया गया कि उन की आवाज संगीत के लिए फिट नहीं है. तब उन्होंने निश्चय किया कि वे इसी क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी. 9 साल की उम्र में उन्होंने पहला गाना गाया, जिसे श्रोताओं ने काफी पसंद किया.

20 साल की उम्र में उन्होंने चेन्नई के एक नाइट क्लब में गाने गाए. किसी भी शो में वे हमेशा साड़ी में दिखती थीं. वे साड़ी गहनों और गोल बड़ी बिंदी के लिए जानी जाती हैं.

उन के इस शौक के बारे में पूछे जाने पर वे कहती हैं, ‘‘जब से मैं बड़ी हुई हूं, मां को हमेशा साड़ी में देखा और उन्हीं को अपना आदर्श माना. मैं अपनी सारी डै्रसेज खुद डिजाइन करती हूं.’’

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...