बौलीवुड में ऐसे कई एक्टर हैं जिन्होंने अपने आप को स्क्रीन पर कुछ अलग तरह से प्रेजेंट किया. एक्सपेरिमेंट के लिए इस दौरान वह बड़े पर्दे पर महिला के रूप में भी नजर आए. आइए जानते हैं बौलीवुड के ऐसे सितारों के बारे में जिन्होंने अपनी एक्टिंग स्किल के जरिए स्क्रीन पर कुछ अलग कर के दिखाया.

कमल हासन

बौलीवुड स्टार कमल हासन ने फिल्म चाची 420 में एक महिला का किरदार निभाया. इस रोल के लिए उन्हें खूब सराहा गया. वहीं फिल्म में चाची के किरदार को बच्चों ने भी खूब पसंद किया.

रितेश देशमुख

एक्टर रितेश देशमुख बौलीवुड में एक ऐसे कलाकार हैं जो लेडीज गेट-अप में सबसे ज्यादा पसंद किए गए. फिल्म ‘अपना सपना मनी मनी’ में रितेश जब स्क्रीन पर महिला का अवतार लेकर आए तो दर्शकों ने उनका स्वागत तालियों की गड़गड़ाहट से किया. रितेश को इस गेट-अप में दर्शकों का बहुत प्यार मिला. वहीं रितेश पहली नजर में पहचान में ही नहीं आए.

आमिर खान

बौलीवुड में मिस्टर परफेक्शिनिस्ट की डेफिनेशन माने जाने वाले आमिर खान को भी पर्दे पर महिला किरदार में देखा गया. स्क्रीन पर महिला के अवतार में आमिर जबरदस्त लग रहे थे. हिंदी फिल्म ‘बाजी’ का गाना ‘डोले डोले दिल’ में आमिर गर्ल लुक में डांस करते हुए दिखे.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...