'बाहुबली 2' को रिलीज को एक सप्ताह होने को है. लेकिन यह फिल्म अभी भी सुर्खियों में बनी हुई है. रिकॉर्ड्स के मामले में ये फिल्म रिलीज के पहले से ही स्पॉटलाइट में बनी हुई थी. 28 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए लेकिन इसके बावजूद ये फिल्म शाहरुख खान की इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रही.

24 अक्टूबर 2014 को रिलीज हुई शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की 'हैप्पी न्यू ईयर' की पहले दिन का कमाई 'बाहुबली 2' नहीं पार कर पाई.

इस फिल्म की पहले दिन की कमाई 44.97 करोड़ थी जबकि 'बाहुबली 2' की पहले दिन की कमाई 41 करोड़ रही. इसके साथ ही 'हैप्पी न्यू ईयर' का पूरा कलेक्शन 203 करोड़ था. अभी तक का 'बाहुबली 2' का कलेक्शन 600 करोड़ बताया जा रहा है.

एस एस राजमौली की फिल्म बाहुबली- द कन्क्लूजन सिर्फ देश ही नहीं विदेशों में भी अपने नाम कई रिकॉर्ड कायम की है. आपको बता दें 'बाहुबली 2' ना सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में सबको मात दे रही है बल्कि ये फिल्म यूनाइटेड स्टेट्स के बॉक्स ऑफिस पर भी तीसरे नंबर पर रही. इस फिल्म ने अब शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली के ओवरसीज कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...