स्मिता पाटिल बौलीवुड की जानी मानी आदाकाराओं में से एक हैं. इन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता था. स्मिता पाटिल ने अपने फिल्मी करियर में काफी सारी सुपरहिट फिल्में दी थी. स्मिता पाटिल का फिल्मी कैरियर काफी छोटा ही रहा था पर उनके इस छोटे से फिल्मी कैरियर में काफी ही अच्छी फिल्मी की हैं और स्मिता पाटिल ने अपने इस कैरियर में अपनी कला को भखूबी दिखाया था.

फिल्मों के साथ साथ स्मिता अपने और राज बब्बर के रिश्तों को लेकर काफी चर्चाओं में रहीं थी. स्मिता पाटिल का फिल्मी कैरियर सिर्फ 10 साल का ही रहा है लेकिन इतने छोटे से फिल्मी कैरियर में उन्होंने अपने आपको लोगों के दिलों में जगह बना ली थी.

स्मिता पाटिल से अपने 10 साल के फिल्मी कैरियर में लगभग 60 फिल्मों में काम किया है. स्मिता पाटिल को फिल्म ‘चक्र’ के लिए नेशनल अवौर्ड से भी सम्मानित किया गया है.

स्मिता पाटिल ने ‘भूमिका’, ‘मंथन’, ‘मिर्च मसाला’, ‘अर्थ’, ‘मंडी’ और ‘निशांत’ इन सभी फिल्मों में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी थी. इन फिल्मों में स्मिता ने अपनी कला का बड़ा ही अच्छा प्रदर्शन किया है. और दूसरी तरफ ‘नमक हलाल’ और ‘शक्ति’ जैसी फिल्में भी हैं जो कि काफी ही सुपरहिट साबित हुई थी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...