‘सांवरिया’ से 14 जुलाई को प्रदर्शित हो रही फिल्म ‘जग्गा जासूस’ के साथ ही रणबीर कपूर के अभिनय करियर के दस वर्ष पूरे हो चुके हैं. इन दस वर्षों में एक तरफ रणबीर कपूर के करियर में काफी उतार चढ़ाव हुए. तो वहीं निजी जिंदगी में भी कटरीना कैफ के साथ उनका संबंध विच्छेद हो गया. निजी जीवन के रिश्ते के टूटने यानी कि प्रेम संबंध के टूटने के बावजूद वह कटरीना कैफ के संग अपनी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ को जोरदार तरीके से प्रचार करने में जुटे हुए हैं. ऐसा करने की प्रेरणा रणबीर कपूर को अपने दादाजी स्व. राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ से मिली.

जी हां! यह एक कटु सत्य है. खुद रणबीर कपूर कहते हैं, ‘‘ देखिए, यही तो जिंदगी है. मैं आपको मेरे दादाजी की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ की याद दिलाना चाहूंगा. जोकर की दुनिया अलग है. उसकी जिंदगी में कुछ भी हो सकता है. उसकी मां मर गयी है. उसकी तबियत खराब हो या कोई दूसरी दुःखद घटना घटी हो. मगर जब वह मंच पर जोकर का चेहरा लेकर आता है, उस वक्त उसे लोगों का मनोरंजन करना ही है. हम सभी कलाकारों का भी यही मकसद होता है. जो हम काम करते हैं, उसमें हम अपनी जिंदगी के बोझ को लेकर नहीं चल सकते.’’

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...