'बाजीराव मस्तानी' के बाद संजय लीला भंसाली अपनी अगली फिल्म 'पद्मावती' लेकर आ रहे हैं, जो पिछले काफी समय से अपने स्टार कास्ट को लेकर सुर्खियों में रही है. वैसे तो पद्मावती के लिए दीपिका पादुकोण और उनके प्रेमी अलाउद्दीन खिलजी के लिए रणवीर सिंह का नाम फाइनल हो गया था, मगर पद्मावती के पति राजा रतन रावल सिंह का किरदार कौन निभाएगा, इस बात को लेकर ही मामला अटका हुआ था.

कई अभिनेताओं के नाम सामने आए, मगर कई ने किरदार को कम आंकते हुए मना कर दिया तो कुछ को दीपिका ने अपना पति बनाने से इंकार कर दिया. अब फाइनली उस अभिनेता की तलाश शाहिद कपूर पर आकर खत्म हो गई.

मगर 'पद्मावती' में दीपिका के पति का किरदार निभाने के लिए हां कहने से पहले उन्होंने दो बड़ी शर्तें रखी हैं. अब जैसा कि आपको पता चल चुका होगा कि शाहिद एक बच्ची के पिता बन चुके हैं तो वो फिलहाल उसे पूरा समय देना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने शर्त रखी है कि वो अपने सीक्वेंस की शूटिंग कुछ महीनों बाद ही करेंगे, जबकि कहा जा रहा है कि 'पद्मावती' का सेट महबूब स्टूडियो में तैयार किया जाने लगा है और जल्द ही शूटिंग शुरू होने की संभावना है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...