पौपुलर पार्श्वगायक पद्मश्री महेंद्र कपूर के सम्मान में हाल ही में टर्नर रोड, सेंट मार्टिन्स रोड, बांद्रा वेस्ट के जंक्शन पर बने 'चौक' का अनावरण बौलीवुड अभिनेता जितेन्द्र, सुरेश वाडकर, जौनी लीवर, उदित नारायण, दीपा नारायण, और मधुश्री के हाथों हुआ.

महेंद्र कपूर के बेटे रुहान महेंद्र कपूर, बहु नीरजा रूहान कपूर, और पोते सिद्धांत कपूर इस मौके पर मौजूद थे. महेंद्र कपूर के परिवार के सदस्य, शुभचिंतक और अन्य लोगों ने भी इस शुभ अवसर पे इक्ट्ठा होकर इस लम्हें को और भी यादगार बना दिया.

यह भी पढ़ें- आखिर क्यों मीडिया से नाराज हैं शाहरुख खान!

स्वर्गीय महेंद्र कपूरजी की उन गिने-चुने गायकों में गीनती होती है जो हिंदी फिल्म संगीत स्वर्ण युग में हावी थे. जैसे मुकेश जो राज कपूर की आत्मा कहलाते थे, वैसे ही महेंद्र कपूर जो मनोज 'भारत' कुमार की आवाज़ थे, उन्होंने मनोज कुमार की फिल्मो के लिए देशभक्ती पे बने गाने गाये थे. जिसमे उपकार फिल्म से "मेरे देश की धरती" रोटी कपडा और मकान फिल्म से "और नहीं बस और नही शुमार है".

यह भी पढ़ें- Bharat Trailer: कैटरीना हुईं ट्रोल्स का शिकार, लोगों ने ऐसे उड़ाया मजाक

और अब कपूर परिवार की ये विरासत महेंद्र कपूर के बेटे रुहान महेंद्र कपूर और पोते सिद्धांत कपूर आगे बढा रहे है. दिवंगत महान पार्श्व गायक महेंद्र् कपूर के नाम को संगीत जगत और बिरादरी मे अपने योगदान से गौरवान्वित कर रहे है.

edited by-rosy

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD10
 
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD79
 
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...