कहा जाता है कि उम्र बढ़ने के साथ चेहरे का नूर फीका पड़ने लगता है लेकिन बौलीवुड की कुछ ऐसी हसीनाएं हैं. जिन्होंने ढलती उम्र में अपने रूपयौवन को बरकरार रख कर उम्र को भी मात दे दी है. आज हम आपको बौलीवुड की बढ़ती उम्र की उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जो अभी फिल्मों से तो दूर है, लेकिन उनकी खूबसूरती और फिटनेस का जलवा सोशल मीडिया की वजह से हर किसी की जुबान पर है. सबसे पहले हम बात करेंगे एक ऐसी एक्ट्रेस की जो ढलती उम्र के बावजूद और भी स्टाइलिश होती जा रही हैं. जी हां हम बात कर रहे बौलीवुड एक्ट्रेस रेखा की जिनके चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है.

https://www.instagram.com/reel/C86H7YHMX9y/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

 

  1. एवर ग्रीन रेखा

फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 5 दशकों तक सक्रिय रहने वाली एवर ग्रीन एक्ट्रेस रेखा की खूबसूरती और फिटनेस का जलवा आज भी कायम है. हालांकि अब वो फिल्मों से दूर हैं लेकिन वो जब भी किसी इवेंट में जाती हैं तो लोगों की निगाहें उन्ही पर होती है. रेखा को देखते ही सारे कैमरे उनकी ओर घूम जाते है. 70 साल की रेखा की खूबसूरती और फिटनेस के दीवाने कम नहीं है उनके आगे यंग एक्ट्रेसेस भी फेल हैं. रेखा आज भी बौडी को फिट रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज और योग करती हैं. डेली रूटीन में स्‍पा ट्रीटमेंट और अरोमाथैरेपी से स्‍किन को निखारना ज्‍यादा बेहतर समझती हैं. बालों को मेंटेन रखने के लिए वह नियमित रूप से शहद, दही और अंडे का हेयर पैक लगाती हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...