स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में जहां पाखी का सरोगेसी ट्रैक देखने को मिल रहा है तो वहीं सीरियल के स्टार्स शो को दिलचस्प बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं, जिसके चलते वह अपनी फैमिली के साथ वक्त नहीं बिता पा रहे हैं. ऐसा ही कुछ पाखी यानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) के साथ हुआ है, जो शादी के बाद पहली बार मायके पहुंची. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...

मायके पहुंची ऐश्वर्या शर्मा

रिएलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में नजर आ चुके रियल लाइफ कपल यानी एक्टर नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) इन दिनों शूटिंग में बिजी हैं, जिसके चलते वह अपने परिवार से दूर हैं. हालांकि फुर्सत भरे पल मिलते ही ऐश्वर्या शर्मा अपने मायके पहुंच गई हैं. दरअसल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की पाखी और विराट यानी एक्टर नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा लगातार शूटिंग कर रहे थे, जिसके चलते ऐश्वर्या शर्मा अपने मायके से दूर थीं. लेकिन शूटिंग से वक्त निकालकर वह पति के साथ अपने मायके पहुंची. जहां उनके परिवार ने कपल पर प्यार लुटाया.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...