सीरियल ‘अनुपमा’ की कहानी इन दिनों धमाकेदार मोड़ ले रही है. जहां काव्या की शादी के सपनों पर पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है तो वहीं अनुपमा के सामने नई चुनौतियां आने वाली हैं. इसी बीच शो के मेकर्स ने दर्शकों के लिए एक नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें अनुपमा, काव्या और वनराज को उनकी नई जिंदगी की शुरुआत के लिए गिफ्ट देती नजर आ रही हैं. आइए आपको बताते हैं क्या है प्रोमो में खास...

वनराज को अनुपमा मारेगी ताना

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

अपकमिंग एपिसोड्स की झलक दिखाते हुए अनुपमा के मेकर्स ने प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें वनराज (Sudhanshu Pandey) काव्या की मांग भरता हुआ नजर आ रहा है. वहीं इस दौरान अनुपमा दोनों को एक तोहफा भी दे रही है. दरअसल, प्रोमो में अनुपमा, काव्या (Madalsha Sharma) को शगुन के कंगन और खानदानी जेवर, जो कि स्त्री धन की निशानी है. वह काव्या को देती नजर आ रही है. हालांकि बा इस बात से नाराज दिखाई दे रही हैं. लेकिन अनुपमा किसी की नहीं सुनती. दूसरी तरफ अनुपमा, वनराज को ताना मारते हुए काव्या संग इस रिश्ते को ईमानदारी के साथ निभाने की सलाह देती नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें- करण मेहरा के आरोपों पर वाइफ निशा रावल ने तोड़ी चुप्पी, किए ये खुलासे

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...