सीरियल अनुपमा की कहानी में इन दिनों नया मोड़ आता दिख रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं सीरियल के सितारे भी इस बात से बेहद खुश हैं. इसी बीच अनुपमा के सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें समर लड़कियों के बीच घिरे हुए नजर आ रहे हैं. आइए आपको दिखाते हैं वीडियो की झलक...

समर का हुआ ये हाल

टीवी सीरियल अनुपमा में समर का किरदार निभाने वाले पारस कलनावत ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें किंजल यानी निधि शाह, काव्या यानी मदालसा शर्मा और नंदिनी यानी अनघा भोंसले, समर के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं. इसी के साथ वह #touchit गाने पर डांस करते हुए भी दिख रहे हैं.

ये भी पढ़ें- वनराज के खिलाफ जाकर अनुज को पार्टनर बनाएगी Anupama, लेकिन नई करेगी दोबारा प्यार

काव्या संग करते हैं मस्ती

सीरियल की कैमेस्ट्री से हटकर औफस्क्रीन कैमेस्ट्री की बात करें तो काव्या यानी मदालसा शर्मा और समर यानी पारस कलनावत की बौंडिंग काफी अच्छी है. दोनों अक्सर सेट पर मजेदार वीडियो बनाते हैं और फैंस के साथ शेयर करते हैं. हाल ही में पारस कलनावत कृष्ण बनकर मदालसा के साथ ठुमके लगाते हुए भी नजर आए थे. फैंस को दोनों की कैमेस्ट्री काफी पसंद आई थी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...