अनुपमा धारावाहिक जबसे स्टार प्लास पर टेलीकस्ट हुआ है तभी से टीआरपी की लिस्ट में धूम मचा रहा है. इस सीरियल को धांसू बनाने के लिए मेकर्स आए दिन नया ट्विस्ट लेकर आते ही रहते हैं. रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर इस सीरियल में अनुज और अनुपमा को अलग कर दिया गया है. किंतु जल्द ही दोनों का आमना-सामना हो सकता है. इससे पहले अनुपमा में काफी ड्रामे हुए है. अनुपमा के बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि अनुपमा को शाह हाउस में आने के बाद यह खबर मिल जाती है कि अनुज, माया और छोटी के साथ समर की शादी में आ रहा है. चलिए आपको अपकमिंग एपिसोड के बारे में बताते हैं.
अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा लेगी बड़ा फैसला
टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनुज वापिस आ रहा है और वह माया और छोटी को भी साथ लाएगा, तो सब हैरान रह जाते हैं और अपने मन की बात रखते हैं. इस दौरान अनुपमा सबसे अलग होकर अकेले चली जाती है. यहां पर वह अपना फैसला लेती है. लेकिन अनुपमा ठान लेती है कि इस बार वह किसी के लिए नहीं रुकने वाली है. वह अमेरिका जाएगी और किसी को भी अपनी उड़ान के बीच में नहीं आने देगी. वह कहती है कि एक फैसला अनुज ने लिया था और अब एक फैसला मैं ले रही हूं.
