'अनुपमा' में रुपाली गांगुली की दोस्त देविका के पति का किरदार निभाने वाले नितेश पांडे का निधन हो गया है. टीवी इंडस्ट्री से एक बाद एक दुखद खबर आ रही है, हाल ही में वैभवी उपाध्याय की मौत के बाद अब खबर है कि एक्ट्रेस नितेश पांडे का निधन हो गया है. यह खबर सुनकर इंडस्ट्री में शोक की लहर पसर गई हैं. इस खबर पर कोई यकीन नहीं कर पा रहा है.
नहीं रहे अनुपमा फेम नितेश पांडे
बीती रात अनुपमा फेम नितेश पांडे ने कार्डियक अरेस्ट के कारण दम तोड़ दिया. 51 साल की उम्र में अभिनेता ने अलविदा कह दिया. बता दें नितेश पांडे लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा थे और उन्हें आए दिन अनुपमा शो में देखा जाता था. अब इस खबर से न केवल परिवार वाले बल्कि फैंस भी शोक में डूब गए हैं. सोशल मीडिया पर भी यह खबर तेजी से वायरल हो रही है.
View this post on Instagram
राइटर सिद्धार्थ नागर ने की खबर की पुष्टि
राइटर सिद्धार्थ नागर ने इस खबर पर पुष्टि की. सिद्धार्थ ने फेसबुक पोस्ट के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी है. इसके बाद में सिद्धार्थ ने एक मीडिया हाउस को दिए एक इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की है. राइटर ने बताया कि नितेश शूटिंग के लिए इगतपुर गए थे. वहां रात के करीब 1:30 बजे उनको कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद पता लगा कि वह हमारे बीच नहीं रहें. इस खबर से नितेश के परिवार को बड़ा झटका लगा.
