बौलीवुड और टीवी सितारों की दुनिया में इन दिनों प्रैग्नेंसी न्यूज की खबरें छाई हुई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने प्रैग्नेंसी न्यूज के चलते काफी सुर्खियां बटोरीं थीं. वहीं अब 'देवों के देव महादेव' एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने अपनी प्रैग्नेंसी की फोटोज शेयर करके फैंस को चौंका दिया है. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...
बेबी बंप की फोटोज हुई वायरल
बीते दिनों ही पूजा बनर्जी ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और बताया था कि उनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है. इस घोषणा के बाद अब 'देवों के देव महादेव' में पार्वती की भूमिका अदा कर चुकी पूजा बनर्जी ने पहली बार अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट किया है. दरअसल, सोशलमीडिया पर वायरल फोटोज में पूजा बनर्जी को कुणाल वर्मा ने प्यार से गले लगाया हुआ है और पूजा बनर्जी मस्ती में कैंडी का लुत्फ उठाती हुई नजर आ रही है.
