बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले के बाद से जहां बौलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा भड़क रहा है तो वहीं फैंस सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. इसी बीच एक महीना पूरा हो गया है. इस बीच एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी सोशलमीडिया से दूर रहीं, जिस पर उनके दोस्तों का कहना था कि वह सुशांत के निधन की खबर सुनने के बाद से सुधबुध खो चुकी हैं. लेकिन अब सुशांत सिंह राजपूत के निधन के 1 महीना पूरा होते ही अंकिता लोखंडे ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है. आइए आपको दिखाते हैं अंकिता की शेयर की फोटो...
फोटो के साथ शेयर किया कैप्शन
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) सोशल मीडिया पर बिल्कुल भी एक्टिव नहीं थी. वहीं अब अंकिता लोखंडे ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने घर के मंदिर की झलक दिखाई है, जहां एक दीया जलाया हुआ है. इस फोटो को पोस्ट करते हुए अंकिता लोखंडे ने कैप्शन में लिखा है कि 'भगवान का बच्चा.' वहीं अंकिता के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस इमोशनल हो गए हैं और अंकिता को अपना ख्याल रखने के लिए कह रहे हैं.
