सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi key Pyaar Meiin) की कहानी को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. जहां हाल ही में विराट के सामने सवि के पिता होने का सच सामने आने का प्रोमो वायरल हुआ था तो वहीं अब शो का नया प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें वह सई को पाखी के सामने जेल भजता हुआ दिख रहा है. आइए आपको दिखाते हैं शो का नया प्रोमो...

प्रोमो में सई हुई गिरफ्तार

नए प्रोमो की बात करें तो मेकर्स ने सई के फैंस को नाराज कर दिया है. दरअसल, प्रोमो में विराट अपनी टीम को सई को गिरफ्तार करवाते दिख रहा है. वहीं सई को कह रहा है कि उसे जेल भिजवाने का कारण उसका जबरदस्ती उसके चौह्वाण निवास में घुसने और औन ड्यूटी पुलिस ऑफिसर पर थप्पड़ मारने के लिए गिरफ्तार किया जा रहा है. इसी के साथ वह आगे कह रहा है कि उसने एक लड़की का अपहरण करके उसे उसके पिता से दूर रखा. अपनी बात कहने के बाद विराट पुलिस को सई को ले जाने के लिए कहता है, जिसे देखकर भवानी और सोनाली जहां खुश होती दिख रही हैं तो वहीं पाखी को सई के लिए बुरा लगता हुआ नजर आ रहा है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...