खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 का खिताब जीतने वाली एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं. बीते साल नागिन 3 फेम एक्ट्रेस अपने को स्टार पर्ल वी पुरी के साथ रिलेशनशिप को लेकर खबरों में छाई रहती थीं. दोनों को अक्सर क्वौलिटी टाइम बिताते हुए देखा गया है. हालांकि वह एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते थे. लेकिन अब खबरें हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है. आइए आपको बताते हैं क्या है सच...

ब्रेकअप की खबरों में छाईं करिश्मा

ताजा मिल रही खबरों की माने तो करिश्मा तन्ना और पर्ल वी पुरी का ब्रेकअप हो गया है. हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2 महीने पहले ही करिश्मा तन्ना और पर्ल वी पुरी ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया है. वहीं यह भी कहा जा रहा है कि करिश्मा तन्ना, पर्ल वी पुरी को 5 साल से जानती हैं लेकिन नागिन 3 में संग काम करने के दौरान इन दोनों के अफेयर की खबरें आम हो गई थीं और वह इस रिलेशनशिप के दौरान पर्ल वी पुरी के काफी क्लोज आ गई थीं.

 

View this post on Instagram

 

Good morning with this amazing smile 😘😘😘 @pearlvpuri #surbhijyoti #pearlvpuri #behir #pearbhi #bela #mahir #naagin3 #shravni #mihir #shrahir #2yearsofbehir

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...