स्टार प्लस के सीरियल इमली की टीआरपी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं. वहीं फैंस भी इमली की कहानी में आने वाले ट्विस्ट को जानने के लिए बेताब रहते हैं. इस बीच सीरियल के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो मालिनी, आदित्या और इमली के रिश्ते का सच जानने के बाद एक बड़ा कदम उठा चुकी है. हालांकि आने वाले एपिसोड में इमली की जिंदगी में कई नए तूफान आने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे.

मालिनी के बौयफ्रेंड से मिलेगी इमली

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mahiii_emaan (@mahiii.36)

अब तक आपने देखा कि आदित्य (Gashmeer Mahajani) इमली का साथ छोड़ने को राजी नहीं है तो वहीं मालिनी ने कुणाल नाम के एक लड़के से प्यार करने की बात कहकर आदित्य को हमेशा के लिए छोड़ देने का फैसला किया है. हालांकि इमली को इस बात पर बिल्कुल भी भरोसा नही हो रहा है, जिसके चलते वह आने वाले एपिसोड में मालिनी के बौयफ्रेंड से मिलने की बात कहती नजर आएगी. हालांकि मालिनी खुद ही अपने बौयफ्रेंड से इमली को मिलवाती दिखेगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

ये भी पढ़ें- देवयानी की बच्ची का सच आएगा सामने, क्या खुल जाएगी भवानी की पोल

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...