कलर्स के सुपरनैचुरल सीरियल नागिन 5 में इन दिनों नए-नए धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. जहां एक तरफ बीते एपिसोड्स में वीर और बानी अपने रिसेप्शन पार्टी को इंजॉय करते नजर आए तो वहीं दूसरी तरफ बानी यानी सुरभि चंदना एक और पार्टी का लुत्फ उठाती नजर आईं. दरअसल, मयूरी की सगाई में पहुंची बानी यानी शर्मा बेहद खूबसूरत लुक में नजर आईं, जिसमें उनके लुक की तारीफें हो रही हैं.
बानी के आगे फीका पड़ जाएगा मयूरी का हुस्न
फोटोज में सुरभि चंदना यानी बानी शर्मा बला की खूबसूरत लग रही हैं. दरअसल, सगाई में सुरभि ने पर्पल कलर की रफ्फल लुक वाली साड़ी पहनी थीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं सोशलमीडिया पर ये फोटोज शेयर होने के बाद फैंस उनके हुस्न की तारीफों के पुल बांध रहे हैं.
ये भी पढ़ें- वेडिंग सीजन में ट्राय करें ये ट्रेंडी मांग टीके
2. हौट लुक में खास था लुक
