कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों अपने वेट ट्रांसफौर्मेशन के बाद बदले फैशन को लेकर सुर्खियों में हैं. शहनाज आए दिन अपना लेटेस्ट फैशन फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं वहीं हाल ही में Bodycon ड्रेस में शहनाज गिल जलवे बिखेरते नजर आईं थीं, जिसकी फोटोज सोशलमीडिया पर वायरल हो रही हैं. आइए आपको दिखाते हैं शहनाज गिल के लेटेस्ट फैशन की झलक...
ड्रैस में छाया जलवा
शहनाज गिल की लेटेस्ट फोटो में वह बौडीकौन ड्रैस में नजर आ रही हैं, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं. वहीं फैंस उनके इस लुक की तारीफें सोशलमीडिया पर लगातार कमेंट करते हुए कर रहे हैं. वहीं एक फैन ने अदाकारा की इस पोस्ट पर कमेंट कर ‘क्वीन ऑफ हार्ट्स’ लिखा है. जबकि फैंस उनके वेट ट्रांसफौर्मेशन की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- देसी अवतार में हिना खान ने शेयर की फोटोज, फैंस ने दिया ये रिएक्शन
ब्राउन ड्रैस में दिखीं शहनाज
View this post on Instagram
बौडीकौन ड्रैस के अलावा हाल ही में शहनाज गिल औफशोल्डर ब्राउन ड्रैस में नजर आई थीं, जिसमें उनका लुक काफी ग्लैमरस लग रहा था. फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आया था.
