स्पाइसी दम आलू

सामग्री
12 छोटे आलू, 11/2 कप दही, 4 सूखी कश्मीरी लालमिर्च बीज निकाली और पाउडर बनाई हुई
1 छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस किया1 छोटा चम्मच लहसुन कुचला हुआ
1 छोटा चम्मच काजू पाउडर 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर 1/2 छोटा चम्मच सौंफ पाउडर
1/3 छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर
1/3 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1/2 छोटा चम्मच गरममसाला पाउडर
1 तेजपत्ता, 1 चुटकी हींग, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच ताजा धनियापत्ती कटी, 4 छोटे चम्मच तेल, 1/3 कप पानी, नमक स्वादानुसार.
विधि
आलुओं का छिलका उतार कर और उन्हें फोक (कांटे) से भेद कर 15 मिनट नमक के पानी में रख दें. फिर एक पैन में तेल गरम करें और आलुओं को सुनहरा होने तक फ्राई करें. अब एक कटोरे में दही, कश्मीरी लालमिर्च पाउडर, अदरक, लहसुन, काजू पाउडर, सौंफ पाउडर, इलायची पाउडर, जीरा पाउडर और धनिया पाउडर मिलाएं. अब सभी साग्री को अच्छी तरह से फेंटते हुए मिलाएं जिस से ये एकदूसरे से मिल जाएं. अब एक दूसरे पैन में 4 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम करें और उस में तेजपत्ता और हींग को 30 सैकंड भूनें. फिर 1/3 कप पानी, नमक और हलदी पाउडर मिलाएं. अब इस मिश्रण को उबालें. फिर इस में पहले से तैयार दही मसाला मिश्रण मिलाएं. जब यह उबलने लगे तो इस में फ्राई किए आलू और गरममसाला पाउडर डालें अब आलुओं को मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक वे ग्रेवी को सोख न लें और तेल ऊपर की तरफ न आ जाए. फिर इसे आंच से उतार लें और सर्विंग बाउल में डाल कर धनियापत्ती से सजा कर सर्व करें.
‘चावलों में लहसुन का फ्लेवर पैलेट को आनंद देने वाला है.’
गार्लिक राइस

सामग्री
1 कप चावल, 5-6 कलियां लहसुन
1/2 छोटा चम्मच अदरक, थोड़ा सा प्याज लंबाई में कटा, 2 हरे प्याज , 1/2 छोटा चम्मच सोया सौस , 4 बूंदें विनेगर, 1/4 छोटा चम्मच अजीनोमोटो, 2 छोटे चम्मच टोमैटो सौस, 1/2 छोटा चम्मच ग्रीन चिली सौस, 1 छोटा चम्मच देगी मिर्च , 1 चम्मच तेल द्य 3 छोटे चम्मच कौर्नफ्लोर, नमक स्वादानुसार.
विधि
चावलों को आधा घंटा पानी में भिगोए रखें. फिर 5 कप पानी पैन में डाल उबलने रखें. जब पानी उबलने लगे तो उस में चावल गलने तक पका लें. पानी छान कर चावल अलग कर लें. फ्राइंगपैन में तेल गरम कर अदरक व लहसुन का पेस्ट भूनें. इसी बीच 1 गिलास पानी में 1 चम्मच देगी मिर्च डाल कर मिला लें. जैसे ही अदरकलहसुन पेस्ट हलका सुनहारा हो तुरंत मिर्च वाला पानी डालें. जैसे ही उबाल आए उस में सौया सौस, विनेगर, अजीनोमोटो, टोमैटो सौस, ग्रीन चिली सौस व नमक डालें. थोड़े से पानी में कौर्नफ्लौर का घोल बना कर थोड़ाथोड़ा कर के डालें और बराबर चलाती रहें ताकि गांठें न पड़ें. सौस गाढ़ी हो जाए तो आंच बंद कर दें. सौस को चावल पर डाल हरे प्याज से सजा कर सर्व करें.
‘डेजर्ट में यह पुडिंग जरूर बना कर देखें.’
ट्रूफल पुडिंग
सामग्री
थोड़ा सा स्पंज केक
व्हिपिंग क्रीम
1 कप मिक्स फू्रट केला, अनार, बब्बूगोसा, सेब, अंगूर
थोड़ा सा वैनिला कस्टर्ड पाउडर
थोड़ा सा पीला, लाल फूड कलर
1 गिलास दूध
चीनी या शहद स्वादानुसार.
विधि
दूध में से 3-4 छोटे चम्मच दूध एक कटोरी में निकाल कर बाकी दूध एक फ्राइंगपैन में डाल कर उबलने रखें. जब दूध उबलने लगे तो आंच धीमी कर दें. कस्टर्ड पाउडर को निकाले दूध में घोल कर दूध को चलाते हुए उस में मिला दें. 5 मिनट पका कर आंच से उतार कर ठंडा होने दें. व्हिपिंग क्रीम बीट में क्रीम भर लें. अलगअलग कलर की तैयार कर लें. एक सर्विंग बाउल में स्पंज केक के टुकड़े कर के लगा लें. ऊपर से फू्रट्स सजा कस्टर्ड फैला दें. फिर अलगअलग कलर की क्रीम से सजा कर फ्रिज में चिल्ड कर सर्व करें.
‘सर्दियों में ड्राईफ्रूट्स वाली यह डिश खुश कर देगी.’
ड्राईफ्रूट डिलाइट
सामग्री
15 मखाने शैलो फ्राई किए
गोंद फ्राई किया
2 बड़े चम्मच मगज भुनी
50 ग्राम काजूबादाम भुने
1/4 छोटा चम्मच सोंठ
गुड़ स्वादानुसार
2 बड़े चम्मच घी
1 गिलास पानी
विधि
मखाने, गोंद, मगज व काजूबादाम को दरदरा पीस या कूट लें. पैन में घी गरम करें. 1 गिलास पानी में गुड़ डाल कर घुलने तक पकाएं. अब इस में सारी सामग्री डाल कर 20 मिनट धीमी आंच पर पकाएं और फिर गरमगरम सर्व करें.
‘ढाबा स्टाइल दाल के लिए
यह तरीका बेहद आसान है.’
दाल तड़का

सामग्री
1 कप मूंग व तुअर दाल द्य 1 प्याज कटा
1 छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस की
1/2 छोटा चम्मच हलदी पाउडर
1 टमाटर बारीक कटा
1 हरी मिर्च बारीक कटी
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
थोड़ी सी धनियापत्ती बारीक कटी
1/2 छोटा चम्मच दाल तड़का मसाला
1 बड़ा चम्मच देशी घी
नमक स्वादानुसार.
विधि
प्रैशर कुकर में दाल, हलदी पाउडर, प्याज, टमाटर, अदरक, नमक और 2 कप पानी डाल कर मध्यम आंच पर 3 सिटी आने तक पकाएं. प्रैशर निकल जाने पर दाल सर्विंग डिश में निकाल लें. कड़ाही में घी गरम कर दाल तड़का मसाला व हरी मिर्च से तड़का तैयार कर दाल में डाल दें. इस में नींबू का रस भी मिला दें. धनियापत्ती से गार्निश कर परोसें.
‘इस बैगन भुरजी को परांठे के साथ ट्राई करें. ’
बैगन भुरजी
सामग्री
1 किलोग्राम बैगन
500 ग्राम चिकन के टुकड़े
19 ग्राम अदरकलहसुन पेस्ट
100 ग्राम दही
30 ग्राम हरीमिर्च कटी
5 ग्राम गरममसाला
2.5 ग्राम लालमिर्च
20 ग्राम अदरक कटा
70 एमएल रिफाइंड तेल
100 ग्राम प्याज कटा
20 ग्राम लहसुन कटा
200 एमएल क्रीम
नमक स्वादानुसार.
विधि
बैगनों को भून कर जले छिलके हटा दें. अब एक पैन में तेल गरम कर प्याज व लहसुनअदरक पेस्ट डाल कर सुनहरा होने तक भूनें. अब चिकन के टुकड़े डालें और थोड़ा सा पानी भी डाल दें. 5 मिनट बाद लालमिर्च, गरममसाला व नमक डाल कर चलाएं. पानी सूखने दें. एक फूड पैन में क्रीम के अलावा बाकी बची सारी सामग्री मिक्स करें. अब भुना कीमा और प्याज डाल कर धीमी आंच पर पकने दें और फिर क्रीम डाल कर सर्व करें.
