Bandhani fashion : फिल्म ‘धड़क’ के टाइटल ट्रैक “कोई बाँधनी जोड़ा ओढ़ के” गाने के जैसे जाने कितने ही गीत बांधनी पर लिखे जा चुके है. ये हमारी संस्कृति की वो धरोहर है जिसे अब तक सुहाग और दुल्हन से जोड़कर देखा जाता रहा है. यही वजह है की बांधनी का नाम लेते ही सबसे पहल दिमाग में जो चीज आती है वह है बांधनी लहंगा या फिर बांधनी की साड़ी.
लेकिन समय के साथ बांधनी ने अपनी पारंपरिक जड़ों को बनाए रखते हुए वेस्टर्न सिलुएट्स और मॉडर्न कट्स के साथ बेहद खूबसूरती से तालमेल बिठाया है. अब यह सिर्फ लाल, पीले या हरे रंगों की साड़ियों तक सीमित नहीं है, बल्कि पेस्टल शेड्स, कंटम्पररी को-ऑर्ड सेट्स, ट्रेंडी ब्लेज़र्स, कफ्तान और कई स्टेटमेंट एक्सेसरीज़ के रूप में युवाओं की पहली पसंद बन रही है. एथनिक एलिगेंस और वेस्टर्न कम्फर्ट का यह बेहतरीन फ्यूजन बंधनी को आज के ‘पावर ड्रेसिंग’ और कैजुअल स्ट्रीट-स्टाइल दोनों में एक एवरग्रीन फैशन स्टेटमेंट बनाता है. आइये जाने बांधनी में क्या ख़ास है-
शॉर्ट कुर्ता और धोती/प्लाजो के साथ बंधनी का कॉम्बिनेशन
यह आज के एथनिक-फ्यूजन फैशन का सबसे ट्रेंडिंग हिस्सा बन चुका है. यह आउटफिट न सिर्फ देखने में बेहद स्टाइलिश लगता है, बल्कि पहनने में बहुत आरामदायक और संभालने में आसान भी होता है.
फंक्शंस के लिए बेस्ट है ये ड्रेस
हल्दी, मेहंदी या संगीत के लिए पीले, नारंगी या रानी पिंक रंग का बांधनी शॉर्ट कुर्ता और कंट्रास्ट या मैचिंग धोती पैंट्स पहली पसंद हैं.
इंडो-वेस्टर्न
पेपलम स्टाइल या फ्रंट-कट बंधनी शॉर्ट कुर्ते के साथ कॉटन/सिल्क धोती पेयर करने से एक मॉडर्न ट्रेडिशनल लुक मिलता है.
इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड या गोटा-पत्ती वर्क वाले झुमके और पंजाबी जूती बहुत खूबसूरत लगती हैं.
बांधनी शॉर्ट कुर्ता के साथ प्लाजो
चौड़े घेरे वाले प्लाजो के साथ बंधनी कुर्ता एक मिनी-शरारा जैसा लुक देता है, जो त्योहारों और पारिवारिक पूजा के लिए एकदम सही है.
स्ट्रेट/सिगरेट प्लाजो
अगर आप थोड़ा स्लीक और फॉर्मल लुक चाहती हैं, तो बंधनी कुर्ते को स्ट्रेट-कट प्लाजो के साथ पेयर कर सकती हैं. यह स्मॉल गेट-टुगेदर या ऑफिस के एथनिक-डे के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है. मिंट ग्रीन, स्काई ब्लू या पीच कलर के बांधनी प्लाजो सेट्स दिन के कार्यक्रमों और कैजुअल आउटिंग्स के लिए काफी पसंद किए जा रहे हैं.
क्रॉप टॉप और वाइड-लेग पैंट्स
बांधनी का मेल इंडो-वेस्टर्न फैशन की सबसे ट्रेंडी और बोल्ड चॉइस माना जा रहा है. यह लुक भारतीय कारीगरी) को वेस्टर्न सिलुएट के साथ खूबसूरती से जोड़ता है.
मोनोक्रोमैटिक स्टाइल भी इनमे से एक है. सेम प्रिंट और रंग का बांधनी क्रॉप टॉप और वाइड-लेग पैंट्स पहनना एक बहुत ही स्लीक, लंबा और एलिगेंट लुक देता है.
इसके आलावा प्लेन क्रॉप टॉप के साथ बंधनी पैंट्स भी फैशन में है. अगर आप लुक को बहुत ज़्यादा हैवी नहीं बनाना चाहतीं, तो एक ब्राइट बांधनी वाइड-लेग पैंट के साथ सिंपल वाइट, ब्लैक या न्यूट्रल कलर का रिब्ड या कॉटन क्रॉप टॉप पेयर कर सकती हैं.
बांधनी प्रिंट का चोली-स्टाइल या नूडल-स्ट्रैप क्रॉप टॉप और उसके साथ प्लेन फ्लेयर्ड/पैलाज़ो पैंट्स भी अच्छी लगती है.
इंडो वेस्टर्न लॉन्ग जैकेट फॉर बांधनी
इंडो वेस्टर्न लॉन्ग जैकेट बांधनी प्रिंट के साथ एक बेहद रॉयल और मॉडर्न फ्यूजन लुक देती है. इसमें प्लेन या सिंपल आउटफिट के ऊपर फ्लोर-लेंथ बांधनी जैकेट/श्रग लेयर करके एक एलिगेंट स्टाइल तैयार किया जाता है.
क्रॉप टॉप और वाइड-लेग पैंट्स के साथ भी यह अच्छा लगता है. प्लेन क्रॉप टॉप और फ्लेयर्ड पैंट्स के ऊपर ओपन-फ्रंट बांधनी लॉन्ग जैकेट पहनने से बहुत ही ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न वाइब मिलती है.
अनारकली या मैक्सी ड्रेस के साथ सॉलिड कलर की मैक्सी ड्रेस या स्लीवलेस अनारकली के साथ बंधनी जैकेट पेयर करके शादी या फेस्टिव सीजन के लिए हैवी लुक पाया जा सकता है.
जीन्स और टॉप के साथ कैजुअल आउटिंग के लिए बेसिक डिनिम और वाइट टी-शर्ट के ऊपर फ्लोर-लेंथ बांधनी केप डालकर स्मार्ट-कैजुअल लुक बना सकती हैं.
शॉर्ट कफ्तान, जीन्स/शॉर्ट्स के साथ
घुटनों तक या हिप-लेंथ वाले बंधनी कफ्तान को एंकल-लेंथ जीन्स, डेनिम शॉर्ट्स या लेगिंग्स के साथ पहनकर एक बहुत ही कूल ‘बोहो-चिक’ वाइब मिलती है.
फ्लोर-लेंथ कफ्तान ड्रेस बहुत अच्छी लगती गए और पार्टी वियर वाइब देती है. जॉर्जेट, साटन या चंदेरी फैब्रिक में बनी पूरी लंबाई की बंधनी कफ्तान ड्रेसेस रिजॉर्ट वियर, वेकेशन, पूल-पार्टी या बीच-साइड शादियों के लिए बहुत ट्रेंड में हैं.
कफ्तान के ढीले-ढाले कट्स को शेप देने के लिए कमर पर डोरी या फैब्रिक बेल्ट दी जाती है, जो फिगर को बहुत ही खूबसूरत और स्ट्रक्चर्ड लुक देती है.
बांधनी स्कार्फ और दुपट्टे
एक बार जरा सोच कर देखिये, वेस्टर्न ड्रेसेज पर यानी प्लेन वाइट शर्ट, ब्लैक मैक्सी ड्रेस या बेसिक टी-शर्ट और जीन्स के ऊपर कलरफुल बंधनी स्कार्फ को मफलर या नॉट स्टाइल में लपेटने से बहुत ही कूल बोहो लुक मिलता है.
सिल्क/ऑर्गेंज़ा दुपट्टे
बांधनी के दुपट्टे शुरू से ही काफी फेमस है. प्लेन कुर्ती-पायजामा या सॉलिड कलर के को-ऑर्ड सेट्स के साथ हैवी बंधनी या गोटा-पत्ती बॉर्डर वाला दुपट्टा पेयर करना त्योहारों के लिए एक एवरग्रीन स्टाइल है.
पोटली बैग्स और क्लच
पर्ल, मोती या लटकन के काम वाली बांधनी पोटली बैग्स को पारंपरिक साड़ियों के अलावा अब इंडो-वेस्टर्न जंपसूट्स और वेस्टर्न इवनिंग गाउंस के साथ भी खूब कैरी किया जा रहा है.
क्लच
बांधनी फैब्रिक से ढके हुए मेटल या वुडन बॉक्स क्लच कॉकटेल पार्टीज़ और वेडिंग फंक्शंस में मॉडर्न एथनिक लुक के लिए बहुत पॉपुलर हैं.
ट्रेंडिंग हेयर एक्सेसरीज
बांधनी हेडबैंड्स और स्क्रंचीज भी काफी पसंद किये जाते है. कॉलेज और कैजुअल आउटिंग्स के लिए वेस्टर्न कपड़ों के साथ बांधनी प्रिंट के फैब्रिक हेडबैंड्स और स्क्रंचीज युवाओं के बीच काफी ट्रेंड में हैं.
हेयर बाउ और स्कार्फ
पोनीटेल या हाफ-अप हेयरस्टाइल में बांधनी बो-क्लिप्स लगाना आउटफिट में एक क्यूट और विंटेज टच जोड़ता है.
फुटवियर
कपड़े और बैग्स के अलावा बांधनी प्रिंट या फैब्रिक वाली पंजाबी जूतियां, कोल्हापुरी चप्पल और स्लाइडर्स भी प्लेन ड्रेसेस और जीन्स के साथ बहुत ही अट्रैक्टिव दिखते हैं.
