Expensive Clothes vs Style : कई बार सोशल मीडिया पर किसी लड़की का आउटफिट देखकर आपने भी सोचा ही होगा, “काश! मेरे पास भी ऐसे कपड़े होते तो मैं भी इतनी ही स्टाइलिश और खूबसूरत दिखती.” आपको एक ब्रंडेड बैग, फैशनेबल ड्रेस, महंगी जींस, क्लासी हैंडबैग और मैचिंग एक्सेसरीज देखकर लगता ही होगा कि शायद हजारों रुपये खर्च करने पर ही स्टाइलिश दिखा जा सकता हैं. लेकिन क्या सच में ऐसा है?
क्या महंगे ब्रांड्स और ट्रेंडिंग फैशन को फोलो करकर ही आप स्टाइलिश दिख सकते है?
अगर आपका जवाब हाँ में है, तो आप बिल्कुल गलत है और शायद अब आपको फैशन को एक नए नजरिए से देखने की जरूरत है.
ये बात तो हम सभी मानते है कि आज के वक्त में फैशन सिर्फ कपड़े पहनने तक सीमित नहीं है. यह आपकी पर्सनैलिटी, कॉन्फिडेंस और खुद को एक्सप्रेस करने में आपकी सहायता भी करता है. चाहे आप कॉलेज जाती हों, वर्किंग प्रोफेशनल हों या अपनी पर्सनल स्टाइल को बेहतर बनाना चाहती हों, स्टाइलिश दिखना अब जरूरी बात हो गई है क्योकि ये आपके कॉन्फिडेंस को बढ़ाता है. अधिक्तर लोगों को लगता है कि स्टाइलिश दिखने के लिए आपके पास अच्छा खासा बैंक बैलेंस होना जरूरी है लेकिन ऐसा नहीं है इसके लिए आपका बैंक बैलेंस नहीं, बल्कि आपकी स्टाइलिंग सेंस ज्यादा मायने रखती है.
महंगे कपड़े या सही स्टाइलिंग: असली फर्क कहाँ है?
मान लीजिए, दो लड़कियाँ है जिन्होनें एक जैसी ब्लैक जींस और व्हाइट शर्ट पहनी हुई हैं. पहली लड़की ने महंगे डिजाइनर ब्रांड्स के कपड़े पहने हैं, जबकि दूसरी ने वही लुक बजट-फ्रेंडली वार्डरोब से तैयार किया है. फिर भी दूसरी लड़की ज्यादा स्टाइलिश नजर आ सकती है. कैसे?
क्योकि उसकी शर्ट की फिटिंग उसके शरीर के अनुसार है, अच्छी है, जींस भी उसने उसी तरह की खरीदी है, जूते साफ हैं और एक्सेसरीज उसके आउटफिट के साथ अच्छी तरह मैच कर रही हैं और अब वो ब्रैंड वाली लड़की से ज्यादा स्टाइलिश दिख रही है यही है स्टाइलिंग का मैजिक!
फैशन का मतलब सिर्फ महंगे कपड़े खरीदना नहीं, बल्कि ऐसे कपड़े पहनना है जो आपके शरीर के अनुसार हो. इसके साथ ही अपनी पसंद और उपलब्ध चीजों को स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करने भर से आप किसी फैशन ऑइकन के समान ही खूबसूरत और स्टाइलिश दिख सकती हो। कभी-कभी एक सिंपल व्हाइट शर्ट, अच्छी फिटिंग वाली जींस और छोटे-से ईयररिंग्स आपको उतना ही क्लासी लुक दे सकते हैं, जितना कोई महंगा डिजाइनर आउटफिट.
स्मार्ट वॉर्डरोब बनाइए, शॉपिंग लिस्ट नहीं!
स्टाइलिश दिखने के लिए दूसरी सबसे जरूरी चीज़ है स्मार्ट वॉर्डरोब. अगर आपको हर बार कुछ नया खरीदने के बाद भी लगता है कि “मेरे पास पहनने के लिए कुछ है ही नहीं,” तो रूकिए और सोचिये शायद आपको नये कपड़ों की नहीं, बल्कि एक स्मार्ट वॉर्डरोब की जरूरत है. अपने वॉर्डरोब को कुछ इस तरह तैयर करे कि हर दिन किसी जादूगर कि तरह आपके वॉर्डरोब से एक नया आउटफिट निकल आए.
इसके लिए अपने वॉर्डरोब में रखे कुछ जरूरी कपड़े
• बेसिक प्लेन कलर टी-शर्ट्स और टॉप्स: व्हाइट, ब्लैक, बेज और दूसरे न्यूट्रल कलर्स आसानी से मिक्स एंड मैच हो जाते हैं. इन्हें किसी भी पैंट या पजामें के साथ मैच किया जा सकता है. जोकि बेहद स्टाइलिश दिखता है.
• स्ट्रेट-फिट या वाइड-लेग जींस या ट्राउजर: अपने बर्डरोब में हमेंशा स्ट्रेट-फिट या वाइड-लेग जींस और ट्राउजर के ऑप्शन रखे. स्ट्रेट-फिट या वाइड-लेग जींस कई तरह के आउटफिट्स के साथ अच्छी लग सकती हैं चाहे आप कॉलेज कर्ली हो या वर्किंग प्रोफैशनल.
• क्लासिक कुर्ती: कॉलेज, ऑफिस या कैजुअल आउटिंग के लिए क्लासिक कुर्ती एक अच्छा ऑप्शन. इन्हें आप हैवी इयरिंग के साथ कैरी करे. ये लुक बेहद ही स्टनिंग दिखाई देता है.
• लेयरिंग पीसेज: शर्ट्स, श्रग्स, बास्केट और हल्की जैकेट्स आपके सिंपल आउटफिट को नया लुक दे सकती हैं. नीचे डाले कोई भी सिम्पल प्लेन शर्ट या टी-शर्ट और उपर कैरी करे बास्केट या कोई भी हल्की सी जैकेट. लेयरिंग पीसेज रिच लुक के लिए सबसे बेहतर ऑप्शन है.
• फुटवियर पर भी हो ध्यान: फुटवियर चुनते समय इस बात का ध्यान रखे कि आप पहन क्या रहे है. हर फुटवियर हर ड्रेस के साथ स्टालिश लगे ये जरूरी नहीं. फुटवियर चुनते समय ध्यान रखे कि फुटवियर बोहत ही कलफुल न हो. कलफुल और गलत हील वाले फुटवियर अक्सर आपका पूरा लुक खराब कर देते है. क्लासी और कम्फर्टेबल, जिसमें ब्लेक, वाईट और ब्राउन एक अच्छी चवाइस हो सकती है जो आपके कई आउटफिट्स के साथ काम आ सकती है.
इन बेसिक कपड़ों को कलर्स, स्टाइल और एक्सेसरीज के साथ कॉम्बिन करें। इससे आप हर बार स्टाइल के साथ एक नया और फ्रैश लुक पा सकती है.
एक्सेसरीज: छोटी चीजें, बड़ा डिफरेंस
कई बार एक मैहंगा आउटफिट फीका पड़ जाता है और एक छोटी सी एक्सेसरीज पूरे आउटफिट को स्टाइलिश बना देती है. अक्सर आउटफिट की कीमत से ज्यादा उसका ओवरऑल प्रेजेंटेशन मायने रखता है. एक सिंपल आउटफिट को स्टाइलिश बनाने में एक्सेसरीज अहम भूमिका निभाती हैं.
क्लासी वॉच, छोटे हूप्स, मिनिमल नेकलेस, स्टाइलिश बेल्ट या एक अच्छा हैंडबैग आपके लुक को तुरंत बेहतर बना सकते हैं. लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपको ढेर सारी एक्सेसरीज खरीदनी हैं.
अपनी पर्सनल स्टाइल के हिसाब से कुछ वर्सेटाइल पीसेज चुनें. क्लासी वॉच तो जिसमें मस्ट है. अपने पास एक या दो क्लासी वॉच यानी डायल वॉच चरूर रखे. अगर आपको मिनिमल लुक पसंद है, तो हल्की जूलरी और न्यूट्रल एक्सेसरीज काफी हैं, जिसमें इयररिंग्स, नेकलेस, ब्रेसलेट और कंगन, अंगूठियां आते है. वहीं अगर आपको बोल्ड फैशन पसंद है, तो कलरफुल ईयररिंग्स या स्टेटमेंट नेकलेस ट्राई कर सकती हैं.
एक बात याद रखें, एक्सेसरीज का मकसद आपके आउटफिट को कॉम्प्लिमेंट करना होता है, न की उससे ध्यान हटाना
हर ट्रेंड को फॉलो करना जरूरी नहीं
आजकल सोशल मीडिया पर हर दिन नए फैशन ट्रेंड्स दिखाई देते हैं. कुछ ही वक्त में चीजे वायरल हो जाती है और सब एक जैसा सा दिखाई देने लगता है. इससे वो ट्रेंड स्टाइलिश से ज्यादा बोरिंग दिखने लगता है और ये भी जरूरी नहीं कि हर ट्रेंड आपके बजट, कम्फर्ट या पर्सनैलिटी के लिए सही हो. सिर्फ इसलिए कोई आउटफिट न खरीदें क्योंकि वह किसी इन्फ्लुएंसर पर अच्छा लग रहा है या काफी ट्रेंड में है.
अपनी ओवरआल लुक, प्लेस, पसंद, लाइफस्टाइल और कम्फर्ट को प्राथमिकता एथनिक से लेकर वेस्टर्न आउटफिट्स वही चुनें जो आपके लुक में स्टाइल एड करे न की आपको भीड़ का हिस्सा बना दे.
स्मार्ट शॉपिंग टिप्स अपनाएँ
स्टाइलिश दिखना है ये सोचकर आँखे बंद करके कभी भी शॉपिंग न करे. बजट फैशन को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाने के लिए कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है जो आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती हैं.
पहली बात, शॉपिंग पर जाने से पहले एक बार अपना वॉर्डरोब चेक चरूर करें. हो सकता है, आपके पास कुछ ऐसा हो जिसे किसी और पीस के साथ मिलाकर एक बेहत स्टाइलिश लुक तैयार किया जा सकता है.
दूसरी बात, डिस्काउंट या सेल के चक्कर में न फंसे. तभी खरीदे जब आपको उस चीज की जरूरत हो.
तीसरी बात, क्वालिटी, फिटिंग और फैब्रिक पर रखे सबसे अधिक ध्यान. कोई भी सस्ता कपड़ा जिसकी क्वालिटी, फैब्रिक और फिनिशिंग अच्छी हो हमेंशा बेहतर होता है किसी भी महंगे कपड़े से. अच्छी क्वालिटी का एक वर्सेटाइल पीस लंबे समय तक आपके स्टाईल का पार्ट बना रह सकता है.
चौथी बात, थ्रिफ्ट स्टोर्स, लोकल मार्केट्स और बजट-फ्रेंडली ब्रांड्स एक्सप्लोर जरूर करें. इन जगहों पर आपको अपनी पसंद और बजट के हिसाब से अच्छे ऑप्शंस मिल सकते हैं.
तो क्या महंगे कपड़े ही आपको स्टाइलिश बनाते हैं ये बात बिल्कुल नहीं! आप कम कीमत के आउटफिट में भी शानदार दिख सकती हैं और हजारों रुपये के कपड़ों में भी अनकम्फर्टेबल महसूस कर सकती हैं. बस जरूरी है अपने स्टाइल और बजट में बैलेंस बना लेने की.
