Festive Outfit Jewellery : डांडिया  नाइट्स का नाम आते ही आंखों के सामने घूमते रंगबिरंगे लहंगे, झुमते दुपट्टे, हाथों में खनकती चूडि़यां और दांडिया की मस्ती नजर आने लगती है. इन दिनों सिर्फ आउटफिट ही नहीं बल्कि ज्वैलरी भी पूरे लुक का अहम हिस्सा बन गई है. खासकर आर्टिफिशियल ज्वैलरी ने फैस्टिव फैशन को और आसान बना दिया है. कम बजट में मिलने वाली खूबसूरत डिजाइनें, अलगअलग रंग और ट्रैडिशनल से ले कर मौडर्न स्टाइल तक की बड़ी रेंज इसे युवतियों और महिलाओं की पहली पसंद बना रही है.

मगर खूबसूरत दिखने के लिए ढेर सारी ज्वैलरी पहनना जरूरी नहीं. सही आउटफिट के साथ सही ज्वैलरी का कौंबिनेशन ही आप के लुक को खास बनाता है. तो इस नवरात्रि दांडिया नाइट या किसी फंक्शन में क्या पहनें और उस के साथ कैसी ज्वैलरी चुनें, आइए जानें:

चनिया चोली के साथ औक्सीडाइज्ड ज्वैलरी

दांडिया नाइट का सब से पौपुलर आउटफिट है चनिया चोली और इस के साथ औक्सीडाइज्ड सिल्वर ज्वैलरी का कौंबिनेशन हमेशा शानदार लगता है. बड़े ?ामके, चोकर, लंबा नैकलैस, हाथफूल और कंगन आप के ट्रैडिशनल लुक को और खूबसूरत बना सकते हैं.

अगर आप की चनिया चोली पर पहले से भारी ऐंब्रौयडरी है तो ज्वैलरी थोड़ी कम रखें. सिर्फ स्टेटमैंट ?ामके और चूडि़यां ही काफी हैं.

लहंगे के साथ कुंदन और पोल्की

अगर आप नवरात्रि के किसी खास फंक्शन में हैवी लहंगा पहन रही हैं तो कुंदन, पोल्की या गोल्ड प्लेटेड ज्वैलरी चुन सकती हैं. चोकर के साथ मैचिंग इयररिंग्स आप को रौयल लुक देंगे.

हालांकि अगर ब्लाउज पहले से हैवी है तो नैकलैस छोड़ कर सिर्फ बड़े इयररिंग्स पहनना बेहतर रहेगा. इस से लुक खूबसूरत भी लगेगा और ओवर भी नहीं होगा.

साड़ी के साथ टैंपल ज्वैलरी

साड़ी का अपना एक ऐलिगैंट अंदाज होता है. इस के साथ टैंपल ज्वैलरी, गोल्ड प्लेटेड नैकलैस, ?ामके या पारंपरिक चूडि़यां खूबसूरत लगती हैं. सिल्क या बनारसी साड़ी के साथ पारंपरिक ज्वैलरी आप को क्लासिक फैस्टिव लुक दे सकती है.

अगर साड़ी प्लेन है तो स्टेटमैंट नैकपीस पहनकर पूरे लुक को ग्लैमरस बनाया जा सकता है.

इंडोवैस्टर्न लुक के साथ मौडर्न ज्वैलरी

इस बार अगर आप ट्रैडिशनल के साथ थोड़ा मौडर्न लुक चाहती हैं तो इंडोवैस्टर्न आउटफिट चुनें. स्कर्ट टौप, धोती पैंट, क्रौप टौप या जैकेट स्टाइल आउटफिट के साथ बड़े हूप्स, लेयरिंग नैकलैस, कफ ब्रेसलेट या जिओमैट्रिक इयररिंग्स अच्छी लगेंगी.

इस तरह के आउटफिट के साथ बहुत ज्यादा ट्रैडिशनल ज्वैलरी पहनने के बजाय मौडर्न डिजाइन चुनें.

मोती वाली ज्वैलरी से पाएं सौफ्ट लुक

अगर आप का आउटफिट पेस्टल, व्हाइट, पीच, बेबी पिंक या हलके नीले रंग का है तो मोती वाली ज्वैलरी एक बेहतरीन विकल्प है. पर्ल चोकर, छोटे इयररिंग्स या पर्ल लेयर नैकलैस आप को सौफ्ट और ऐलिगैंट लुक देंगे.

सिर्फ इयररिंग्स से बनाएं स्टेटमैंट

हर बार नैकलैस पहनना जरूरी नहीं. अगर आप के आउटफिट की नैक डिजाइन खूबसूरत है तो उसे कवर करने के बजाय बड़े ?ामके, चांदबाली या स्टेटमैंट इयररिंग्स पहनें. इस से चेहरा ज्यादा उभर कर आएगा और लुक भी बैलेंस्ड रहेगा.

दांडिया नाइट में आराम भी जरूरी

दांडिया में घंटों डांस करना होता है, इसलिए ज्वैलरी सिर्फ खूबसूरत ही नहीं बल्कि आरामदायक भी होनी चाहिए. बहुत भारी झुमके, ढीली चेन या जरूरत से ज्यादा चूडि़यां पहनने से बचें. इयररिंग्स के लौक अच्छी तरह चैक करें और ऐसी ज्वैलरी पहनें जो डांस के दौरान बारबार न संभालनी पड़े.

नवरात्रि में फैशन का मतलब सिर्फ चमकदार कपड़े पहनना नहीं बल्कि पूरे लुक में सही बैलेंस बनाना है. इसलिए इस बार अपने आउटफिट के रंग, डिजाइन और अवसर को ध्यान में रखते हुए ज्वैलरी चुनें. फिर चाहे आप गरबा फ्लोर पर दांडिया खेल रही हों या किसी फैस्टिव पार्टी में शामिल हो रही हों, आप का लुक स्टाइलिश भी लगेगा और सब से अलग भी.

ज्वैलरी केयर

आर्टिफिशियल ज्वैलरी को ऐसे रखें सालों तक चमकदार

आर्टिफिशियल ज्वैलरी की चमक बनाए रखने के लिए उसे पानी, पसीने, परफ्यूम और कौस्मैटिक्स से दूर रखें. पहनने के बाद मुलायम सूखे कपड़े से हलके हाथों से साफ करें. हर पीस को अलग पाउच या छोटे जिपलौक बैग में रखें ताकि ज्वैलरी आपस में उल?ो नहीं और उस की फिनिश भी खराब न हो. नमी से बचाने के लिए ज्वैलरी बौक्स में छोटे सिलिका जैल पैकेट भी रखे जा सकते हैं. ज्वैलरी को बाथरूम या सीधे धूप वाली जगह पर रखने से बचें.

छोटी सी सावधानी आप की पसंदीदा ज्वैलरी की चमक लंबे समय तक बनाए रख सकती है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...