विन्टर में बोल्ड और स्मार्ट लगना यूथ के लिए एक चुनौती होती है, क्योंकि ठंड की वजह से फैशन एक समस्या लगने लगती है, इस मौसम में अक्सर लोग बहुत सारे भारी – भड़कम कपड़े पहनकर सर्दी से बचने की कोशिश करते है, जिससे उनकी स्मार्टनेस और बोल्ड लुक लगभग खत्म हो जाती है, ऐसे में कुछ यूथ खासकर लड़कियां किसी शादी या पार्टी में बिना गरम कपड़े के फैशन करती है, जिससे कई बार उनके शरीर पर इसका असर पड़ता है. विंटर सीज़न असल में फैशन और बोल्ड लुक के लिए सबसे बेस्ट समय है, लेकिन सही पहनावा ही आपके बोल्ड लुक को उभार सकती है. ठंड में बिना कांपे, स्टाइलिश और बोल्ड दिखने के लिए आप इन फैशन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं.
बोल्ड आउटफिट्स और कलर्स
• सर्दियों का मतलब सिर्फ ब्लैक या ग्रे नहीं है. इस सीज़न में कलर्स और कट्स के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती है मसलन, सर्दियों में चटक और ब्राइट कलर्स अच्छे लगते है. ब्लैक या व्हाइट जैसे न्यूट्रल बेस के साथ चेरी रेड, मैरून, रॉयल ब्लू या बर्न ऑरेंज जैसे बोल्ड कलर्स कैरी करन एक अच्छा विकल्प है.
• लेदर के आउटफिट इस मौसम में जादू का काम करते है. एक लॉन्ग लेदर ट्रेंच कोट, जो रेड या ब्लैक लेदर बाइकर जैकेट के जैसे हो, बहुत अच्छा दिखता है, क्योंकि लेदर तुरंत आपके लुक को रीगल और बोल्ड बना देता है.
• ऑफ-शोल्डर और फिटेड निट्स भी इस मौसम के लिए अच्छे पोशाक है. ठंड में पार्टी के लिए, ऑफ-शोल्डर वूलन टॉप के साथ फिटेड लेदर पैंट या स्कीनी जींस पहन सकती है, जो आपको बेहद मॉडर्न और बोल्ड विंटर वाइब देगा.
• स्टाइलिश दिखने के लिए अपने आउटफिट में अधिकतम 3 रंग ही रखें, जैसे दो ब्राइट और एक न्यूट्रल, ताकि लुक बहुत ज्यादा बिखरा हुआ न लगे.
स्मार्ट लेयरिंग
• बिना भारी-भरकम पोशाक पहने भी आप गर्म रह सकती है, इसके लिए सही लेयरिंग जरूरी होता है. फिटिंग वाले कपड़े आपके शरीर का आकार खराब नहीं होने देते और सर्दियों में भी स्टाइलिश व आकर्षक लुक बनाए रखते हैं
• थर्मल इनर वियर इस मौसम में बहुत उपयोगी होता है. सबसे पहले एक बॉडी-फिटेड, हाई-क्वालिटी थर्मल इनर पहनें. इससे आपको अंदरूनी गर्माहट मिलेगी और बाहर ज्यादा मोटे कपड़े नहीं पहनने पड़ेंगे. ऐसे इनर या फिटेड लोअर या टॉप किसी भी जींस, ट्राउजर या जैकेट के नीचे आसानी से फिट हो जाते हैं. इसे ऑफिस, बाहर या घर के अंदर तापमान के हिसाब से कपड़े को एडजस्ट करना आसान होता है.
• टर्टलनेक स्वेटर्स इन दिनों काफी प्रचलन में है. एक सॉलिड टर्टलनेक या हाई-नेक स्वेटर को ओवरकोट, ब्लेज़र या फॉर्मल को-ऑर्ड सेट के साथ पेयर करें, जिससे आपका पहनावा बोल्ड और स्मार्ट दिखेगा.
बोल्ड एक्सेसरीज़ और बूट्स
• जब कपड़े सिंपल हों, तो एक्सेसरीज़ उसमें जान डाल देते है, क्योंकि किसी भी आउटफिट के साथ सही एक्सेसरीज़ आप की लुक को स्मार्ट बना सकती है.
• नी हाई बूट्स, जो लेदर या सुएड फिनिश वाले होते है. ऐसे लॉन्ग बूट्स आपकी शॉर्ट स्कर्ट या जींस के लुक को तुरंत एलीवेट कर देते हैं.
• स्टेटमेंट स्कार्फ और बेरे हैट हमेशा एक बोल्ड विंटर लुक देते है. इसके लिए न्यूट्रल कोट के साथ वाइब्रेंट रेड स्कार्फ या फ्रेंच बेरे हैट ट्राई किया जा सकता है.
• ओपेरा ग्लव्स भी आपके लुक को बोल्ड बना सकती है, ये किसी नाइट पार्टी या इवेंट में जाने के लिए सबसे बेहतर ऑप्शन है. वेलवेट या लेदर के लंबे ओपेरा ग्लव्स पहनें, यह आपको एक लग्जरी और बोल्ड लुक देगा.
मेकअप और ग्रूमिंग
विन्टर में मेकअप पर खास ध्यान देना जरूरी होता है, ताकि आपके आउटफिट पर वह बोल्ड लुक दें,
• बोल्ड लिप्स इन दिनों काफी अच्छे दिखते है, क्योंकि सर्दियों में चेहरे की रंगत थोड़ी फीकी लगने लगती है. इसे छुपाने के लिए डीप रेड, प्लम या वाइन शेड की लिपस्टिक लगाना सही रहता है.
• ड्यूई बेस यानि मेकअप का एक ऐसा तरीका, जिसमें चेहरे की त्वचा को ओस जैसी ताजी, चमकदार और नैचुरल ग्लोइंग फिनिश दी जाती है. इसमें स्किन ऐसी दिखती है, जैसे वह अंदर से अच्छी तरह हाइड्रेटेड और स्वस्थ हो. सर्दियों में मैट मेकअप से बचें, क्योंकि यह स्किन को ड्राई दिखाता है. हमेशा हाइड्रेटिंग प्राइमर और ग्लोइंग फाउंडेशन का इस्तेमाल करें.
• अगर आपके महंगे कोट या स्वेटर पर अगर रोएं आ गए हैं, तो वे आपका लुक खराब कर सकते हैं. रेज़र हैक की मदद से रोएं साफ रखें, ताकि कपड़े नए और क्रिस्प दिखें.
इस प्रकार सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग खुद को पैक कर लेते हैं, जिससे उनका फैशन स्टाइल छिप जाता है, लेकिन विंटर सीजन में बोल्ड और स्टाइलिश दिखना अब मुश्किल नहीं. इस मौसम में आप कुछ बातों का ध्यान रखकर भीड़ से बिल्कुल अलग और कॉन्फिडेंट नजर आ सकती हैं. साथ ही किसी पार्टी या अवसर पर सबकी तरीफ़े भी पा सकती है.
