अगर आप इंटरनेट पर बैठकर स्माल बिजनेस आइडिया या फिर छोटा बिजनेस कैसे शुरु करें तो आपको तमाम साइट्स मिल जाएंगी जो छोटा बिजनेस शुरू करने के बारे में आपको जानकारी देंगी. लेकिन अब हम आपको 5 ऐसे बिजनेस आइडिया बताएंगे जिससे आप घर बैठे भी बिजनेस कर सकते हैं, ऑनलाइन भी बिजनेस कर सकते हैं और पार्ट टाइम भी बिजनेस कर सकते हैं. अगर आप भी ऑन लाइन बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं वह भी कम लागत में तो ये बिजनेस आइडिया आपके लिए फायदे का सौदा है.

एफिलिएटेड मार्केटिंग (संबद्ध व्यापार)

आजकल तमाम ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स हैं जिनकी पहुंच करोड़ों ग्राहकों तक है. इन ई-कॉमर्स वेब साइट्स के लिए सबसे जरूरी होती है प्रोडक्ट क्वालिटी और कस्टमर सटिफैक्शन. एफिलिएटेड मार्केटिंग में आप इन ई कॉमर्स वेबसाइट्स के प्रोडक्ट्स को अपने ब्लॉग या वेबसाइट्स के जरिए अच्छी रेटिंग देकर रेफर करते हैं तो ये ई-कॉमर्स वेबसाइट्स आपको उस प्रोडक्ट की हर सक्सेसफुल सेल पर अच्छा कमीशन देती है. उदाहरण के लिए फ्लिपकार्ट के साथ आप संबद्ध होने के लिए affiliate.flipkart.com पर जाना होगा वहां अपनी डिटेल्स देनी होगी इसके बाद आपको एक लिंक मिलेगा जिसे आप अपने फेसबुक पेज, ब्लॉग या फिर वेबसाइटस पर लिंक रेफर कर सकते हैं. इसके बाद आप कमीशन का लाभ उठा सकते हैं. यह प्रक्रिया आप फ्लिकार्ट के अलावा अन्य वेबसाइट्स पर भी ये सुविधा उपलब्ध है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...