अपने पैसे को लेकर हर कोई यह चाहता है कि वो जल्द से जल्द दोगुना हो जाए. इसके लिए लोग तरह-तरह की प्लानिंग करने, अलग-अलग स्कीम में पैसा डालते हैं. लेकिन, किसी को ठीक से यह जानकारी नहीं होती कि पैसा कब, कहां डबल होगा. सबसे तेज म्युचुअल फंड में पैसा डबल होता है, लेकिन लोगों में यहां निवेश को लेकर विश्वास नहीं है.

वो शेयर मार्केट के रिस्क से दूर रहना चाहते हैं. ऐसे में उनके पास सिर्फ बैंक या पोस्ट औफिस ही विकल्प के तौर पर होता है. फिर भी लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि पैसा पोस्ट औफिस में जल्द डबल होगा या बैंकों में. हम आपको बता दें बैंक की तुलना में पोस्‍ट औफिस में पैसा जल्दी डबल होता है, यहां दो साल कम समय लगता है.

बैंक FD में पैसा होता है 12 साल में डबल

बैंक में FD कराने पर लोगों का पैसा 12 साल में डबल हो सकता है. SBI इस वक्‍त 5 से 10 साल की FD पर 6 फीसदी ब्‍याज देता है. इस ब्‍याज दर से निवेश किए गए 1 लाख रुपए 12 साल में दो लाख रुपए से कुछ ज्‍यादा हो जाएंगे.

एसबीआई में FD करने पर

- 6 फीसदी है ब्‍याज (5-10 साल की FD पर)

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...