क्या आप लंबे समय से कार खरीदने के बारे में सोच रही हैं, लेकिन समय समय पर बड़े खर्चे आने के कारण आपको अपनी कार के ड्रीम प्‍लान को आगे खिसकाना पड़ता है. किसी समय जब आप कार के डाउनपेमेंट के लिए राशि जुटा पाती हैं, तो पता चलता है कि कार की कीमत भी और बढ़ गई है. तब आपको एक बार फिर से पैसे जमा होने का इंतजार करना होगा. ऐसा अक्‍सर आपके साथ अक्सर होता होगा.

अगर आप आने वाले एक या दो साल में कोई बड़ी राशि की चीज खरीदना चाहती हैं, तो इसके लिए जरूरी है प्रोपर प्लानिंग. इसके लिए कुल राशि को जानें और उसे बराबर हिस्सों में बांट लें. ऐसा करने से आपको पैसे जमा करने का पर्याप्त समय मिल जाएगा. मंहगी चीज जैसे कि गाड़ी या स्कूटी के लिए पहले से प्लानिंग जरूरी है. नीचे दिए गए चार स्टेप्स ये जानिए आप कैसे कर सकती हैं प्लानिंग...

1. अपने टार्गेट अमाउंट को जानें

किसी भी चीज को खरीदने से पहले उसकी कीमत जान लें. इसके बाद अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार फैसला करें क्या आप उस खरीदने की स्थिति में हैं या नहीं. महंगी चीज खरीदने से पहले सुनिश्चित कर लें कि आपकी कितनी जरूरतें है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...