विमुद्रीकरण के बाद से ही हम सभी को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आम आदमी के अलावा टीवी कलाकारों को भी नोट बंदी के कारण दिक्कतें हो रही हैं. एक टीवी कलाकर को तो अपनी शादी तक टालनी पड़ी. जब तक स्थिति पहले जैसी नहीं हो जाती हमें कैश की कमी से निपटने के लिए कुछ न कुछ तो करना ही पड़ेगा. समझदारी इसी में है कि आप अपना कैश बचाकर रखिए और खर्च के लिए ऑनलाइन सर्विस का ही प्रयोग करें.
कैश की कमी को समय ये टिप्स अपनायें-
ग्रोसरी
आप घर के लिए साग सब्जी मंडी या फिर लोकल विक्रेता से ही खरीदती होंगी. साग सब्जी की जरूरत तो हर दिन पड़ेगी, इससे समझौता नहीं हो सकता. पर अभी के दौर में आप ऑनलाइन ग्रोसरी स्टोर का रुख कर सकती हैं. बिग बास्केट, ग्रोफर जैसे ऑनलाइन स्टोर से आपको ताजी सब्जियां मिल जायेंगी और वो भी डिस्काउंट के साथ.
पब्लिक ट्रांसपोर्ट
पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग तो हम सभी करते हैं. नोट बंदी से यातायात बंदी तो नहीं हो जाएगी. इस समस्या का भी ऑनलाइन समाधान है. आप मेट्रो रिचार्ज पेटीएम द्वारा भी कर सकती हैं. अगर कैब बुक करनी है तो इसके लिए भी आप प्लास्टिक मनी का उपयोग कर सकती हैं.
