आज बचत करने के बारे में कौन नहीं सोचता है. आप भी हर रोज यही सोचती होंगी कि कैसे ज्यादा बचत की जाए. आप जब भी इसके बारे में सोचती हैं तो बैंक में एक सेविंग्स अकाउंट खोलने के बारे में सोचा होगा आपने. क्या आपने कभी इस बारे में विचार किया है कि आपके लिए कौन सा अकाउंट बेहतर होता है. किसी भी बैंक का रेग्यूलर सेविंग्स अकाउंट या फिर खास महिलाओं के लिए बनाए गए विमन्स सेविंग्स अकाउंट.
तो जानिए हमारे साथ अपने सभी सवालों के जवाब...
किसके लिए बेहतर है ये खाता?
महिला बचत खाता विशेष तौर पर उन महिलाओं के लिए फायदेमंद रहेगा, जो बचत खाते पर ज्यादा से ज्यादा लाभ पाने की तलाश में रहती हैं. साथ ही इन खातों में उतना ही न्यूनतम बैलेंस रखने की जरूरत होती है जितना की सामान्य बचत खाते के लिए होती है.
कैसे खोला जा सकता है खाता : महिला बचत खाते (Women's savings account) को एक महिला या तो व्यक्तिगत तौर पर खोल सकती है या फिर इसे ज्वाइंट होल्डिंग के मामले में इसे प्राइमरी होल्डर के तौर पर खोला जा सकता है. इन खातों में काफी सारे रिवार्ड के साथ ही कस्टमाइज फीचर्स की पेशकश की जाती है और इनमें डेबिट कार्ड लिंक्ड होता है.
