आजकल सभी को नौकरी चाहिए. हर व्यक्ति अपने पैरों पर खड़े होना चाहता है. पर किसी के परिवार वाले साथ नहीं देते, किसी का किस्मत तो किसी की डिग्री. अगर आप भी अपने जीवन में कुछ करना चाहती हैं, तो अभी देर नहीं हुई. बिना डिग्री के भी आप अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं. कुछ ऐसी नौकरीयां हैं, जिसमें सैलेरी बहुत है पर किसी खास डिग्री की जरूरत नहीं है. अगर आपके पास कम्यूनिकेशन, प्लानिंग, स्ट्रेटजी जैसे स्किल्स हैं तो बिना डिग्री के भी नौकरी मिल सकती है.

इन नौकरियों के लिए नहीं चाहिए कोई डिग्री-

1. कस्टमर सपोर्ट ऑफिसर

किसी भी कंपनी को मार्केट में अपना प्रोडक्ट चलाना के लिए कस्टमर को खुश करना बहुत जरूरी है. यह प्रोफेशन कस्टमर्स का पूरा ख्याल रखने के लिए ही बना है. अगर आपके पास अच्छे कम्यूनिकेशन स्किल्स हैं तो आप इसमें अपना करियर बना सकती हैं. आपको अपने कंपनी के कस्टमर्स के शिकायतों और प्रोबलेम का समाधान करना होगा. कई बार अप्रिय भाषा भी सुनने को मिलेगी. इसलिए आपके पास स्ट्रॉन्ग कम्यूनिकेशन स्किल्स होना बहुत जरूरी है.

2. रियल एस्‍टेट एजेंट

आसान से शब्दों में कहा जाए तो ‘ब्रोकर’. बड़े शहरों में बिना ब्रोकर के फ्लैट ढूंढना बहुत मुश्किल है. ये प्रॉपर्टी के खरीदने ये रेंट करने के लिए विक्रेता और खरीदार के बीच में बिचौलिए का किरदार निभाते हैं. अगर आप में आत्मविश्वास है तो आप भी ये काम कर सकती हैं. एजेंट बनने के लिए डिग्री की नहीं, पर लाइसेंस की जरूरत जरूर पड़ती है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...