घर की सजावट में घोलें आजादी के रंग. गणतंत्रता दिवस के मौके पर अगर आप घर के रंग-रोगन की प्लैनिंग कर रही हैं, तो क्यों न तिरंगे के रंगो से घर को सजाया जाए. देशभक्ति किसी पर थोपी नहीं जा सकती, सच है. क्यों न इस गणतंत्र दिवस को हम लोग अपने घर को आजादी के रंगों से रंग कर मनायें? देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देने का ये एक अनूठा तरीका है. इसे जरूर आजमाइए.
केसरिया
केसरिया या सैफरॉन रंग साहस और वीरता का प्रतीक है. किसी भी कमरे को अगर सैफरॉन पेंट से कलर किया जाए तो वह कमरा ऊर्जा से भर जाता है. वैसे भी हमारी लाइफ में इतनी टेंशन रहती है कि हमें पॉजिटिव ऐनर्जी की जरूरत पड़ती ही है. सैफरॉन या औरेंज के किसी भी टोन से घर को पेंट करने से घर के वातावरण में भी अलग चेंज आता है. आप इस रंग से घर के हॉल को पेंट कर सकती हैं.
सफेद
सफेद यानी एकता और शांति का प्रतीक. यह रंग तो सभी के घरों में होना ही चाहिए. वैसे भी आपके आस पास बहुत ज्यादा अशांति फैली हुई है. घर के इंटीरियर में इस रंग का इस्तेमाल एक अलग ही एहसास जगाता है.
