स्मार्टफोन के आने के बाद मानो सब के हाथ में कैमरा आ गया है और हरकोई फोटोग्राफर बन गया है. मगर अच्छी फोटो लेना एक कला है. हरकोई अच्छी फोटो नहीं ले पाता. यदि आप की भी फोटो अच्छी नहीं आती है और आप परेशान रहते हैं कि एक अच्छी प्रोफाइल पिक कैसे बनाएं तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. आज हम आप को कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं, जिन की मदद से आप अपनी किसी भी फोटो को एडिट कर के एक अच्छी प्रोफाइल पिक बना सकते हैं.

सही फोटो एडिटिंग सौफ्टवेयर का चयन

पहली चीज यह है कि आप एक अच्छे फोटो एडिटिंग सौफ्टवेयर का चयन करें, जैसे Adobe Photoshop, Lightroom, GIMP आदि. इन सौफ्टवेयर का उपयोग कर के आप अपनी फोटोग्राफी को प्रोफैशनल रूप से एडिट कर सकते हैं.

एडिटिंग के लिए ट्यूटोरियल देखें : यदि आप नए हैं तो फोटो एडिटिंग के लिए ट्यूटोरियल देखना फायदेमंद हो सकता है. यूट्यूब पर बहुत से वीडियो उपलब्ध हैं जो आप को फोटो एडिट के तरीकों को सिखाएंगे.

बैलेंस ऐंड स्पीड का ध्यान रखें : इस के लिए आप को समझना होगा कि कैसे फोटो की सभी चीजों को बैलेंस कर के एडिट किया जाए ताकि फोटो की गुणवत्ता बनी रहे.

बेसिक एडिटिंग स्टेप्स का उपयोग करें : एक अच्छे एडिटिंग के लिए आप को फोटो का कलर, स्पीड, कंट्रास्ट और कौमन इरर को सही करने के लिए बेसिक एडिटिंग स्टेप्स का उपयोग करना चाहिए.

प्रैक्टिस करते रहें : फोटो एडिटिंग का आना कोई एक रात का काम नहीं है बल्कि हर रोज थोड़ीथोड़ी प्रैक्टिस करने पर माहिर हो जाएंगे और नई तकनीकों को अपना सकते हैं.

इस तरह की और वीडियो देखने के लिए गृहशोभा के चैनल को सब्सक्राइब करें

ओरिजिनल फोटो को सेफ रखें :  आप का अपना जो ओरिजिनल फोटो है उसे सब से पहले कहीं और भी सेव कर लें. कहीं ऐसा न हो कि आप उसे सेव न करें और जो बना रहे हैं वह भी सही न बने क्योंकि फोटो सेफ होगा तो बाद में जरूरत पड़ने पर किसी भी समय पर फोटो को दोबारा एडिट कर सकते हैं.

रिटचिंग और क्लोनिंग

डौज और बर्न : फोटो के कुछ हिस्सों को हलका या गहरा करने के लिए उपयोग करें.

क्लोन स्टैंप और हीलिंग ब्रश : फोटो से अनचाहे धब्बे और दोषों को हटाने के लिए उपयोग करें.

शार्पनिंग और ब्लर

शार्पनिंग : फोटो की स्पष्टता बढ़ाने के लिए उपयोग करें.

ब्लर : कुछ हिस्सों को धुंधला करने के लिए ताकि मुख्य विषय पर ध्यान केंद्रित किया जा सके.

फिल्टर और इफैक्ट्स

फिल्टर : विशेष लुक या मूड देने के लिए फोटो पर फिल्टर लागू करें.

इफैक्ट :  रंगीन इफैक्ट्स या टैक्सचर जोड़ें.

टैक्स्ट और ग्राफिक्स जोड़ना

टैक्स्ट : फोटो पर टैक्स्ट जोड़ें जैसे कि कैप्शन या वाटरमार्क.

बेसिक एडिटिंग

क्रौपिंग : फोटो की वे चीजें जो आप को पसंद नहीं जैसे कि साथ खड़ा कोई अन्य व्यक्ति या फिर कोई बैकग्राउंड जिसे आप नहीं रखना चाहते उन अनावश्यक हिस्सों को काट कर कंपोजीशन में सुधार करें यानि कि किसी फोटो को क्रौप करना, बैकग्राउंड को हटा कर इमेज में सब्जैक्ट पर ज्यादा फोकस एड करने का एक अच्छा तरीका है. क्रौप टूल आमतौर पर एक ऐसे आइकन की तरह दिखता है, जो 2 ट्राइऐंगल के द्वारा एक स्क्वेर बनाते दिखता है. एक इमेज को क्रौप करने के लिए, क्रौप टूल सिलेक्ट करें और इमेज के कोनों को अंदर की तरफ ड्रैग करें ताकि इमेज का हलका भाग इमेज में सब्जैक्ट के चारों ओर सैंटर रहें. फिर आप के द्वारा किए गए बदलावों को कन्फर्म करने वाले आइकन को टेप करें.

स्ट्रेटनिंग : कई बार फोटो उलटी, सीधी या फिर थोड़ी टेढ़ी है तो टूल की मदद से सीधा करें.

ब्राइटनैस और कंट्रास्ट

इस टूल से आप फोटो को अपने मन मुताबिक ब्राइट कर सकते हैं. उस के कलर हलके या डार्क कर सकते हैं.

कलर करैक्शन

व्हाइट बैलेंस : फोटो के रंगों को नैचुरल बनाने के लिए एडजस्ट करें.

सैचुरेशन : फोटो के सैचुरेशन को बढ़ाना उस के कलर को उभार सकता है और फोटो को ध्यान आकर्षित करने वाला बना सकता है. हालांकि, बहुत ज्यादा सैचुरेशन फोटो को बहुत अजीब और लगभग एक कार्टून के जैसा बना सकता है. आप इमेज के किसी विशेष एरिया को हाइलाइट करने के लिए सैचुरेशन एडजस्ट कर सकते हैं, इसलिए सैचुरेशन लेवल को बढ़ाने या घटाने के लिए उपलब्ध स्लाइडर का इस्तेमाल करें.

एक्सपोजर : फोटोग्राफी में एक्सपोजर का मतलब फोटो के ऊपर आने वाली रौशनी होती है. यदि फोटो बहुत डार्क है, तो शायद आप को एक्सपोजर को बढ़ाने की जरूरत होगी. यदि आप फोटो को डार्क करना चाहते हैं, तो एक्सपोजर को कम कर दें. एक्सपोजर लेवल को बढ़ाने या घटाने के लिए उपलब्ध स्लाइडर को ड्रैग करें. ह्यू रंगों की टोन को बदलें.

ऐडवांस एडिटिंग

लेयर्स : फोटो के अलगअलग हिस्सों को अलगअलग एडिट करने के लिए लेयर्स का इस्तेमाल करें.

मास्किंग : फोटो के कुछ हिस्सों को छिपाएं या दिखाएं.

रिटचिंग : छोटीमोटी खामियों को दूर करें.

सेव और ऐक्सपोर्ट

सेव करें : एडिट की गई फोटो को आप की पसंदीदा फार्मेट में सेव करें. काम को सेव करने के लिए चेकमार्क या डन बटन टेप करें. Snapseed में आप ऐक्सपोर्ट भी टेप कर सकते हैं और अपनी एडिट की हुई जेपीजी इमेज को दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं.

ऐक्सपोर्ट : फोटो को विभिन्न रिजोल्यूशन और साइज में ऐक्सपोर्ट करें यदि आवश्यक हो. इस तरह आप अपनी फोटो को एडिट कर के एक अच्छी प्रोफाइल पिक बना सकते हैं

Studio Ghibli Style फोटो कैसे बनाएं

Studio Ghibli जापान का एक मशहूर एनिमेशन स्टूडियो है. इस में किसी भी कैरेक्टर को खूबसूरत एनीमेशन स्टाइल में दिखाया जाता है. वहीं, इन एनीमेटेड फोटोज का हैंड पेंटेड टैक्सचर और डिटेल्ड बैकग्राउंड होता है, जो दिखने में बेहद खूबसूरत लगता है. आजकल लोग इसे अपनी प्रोफाइल पिक बना रहे हैं जोकि आप की अपनी ही फोटो का एनिमेशन स्टाइल होता है, जो दिखने में बहुत अच्छा लगता है.

इस के लिए आप सबसे पहले ChatGPT खोलें. इस के लिए आप को ChatGPT में अपना अकाउंट बनाना होगा और उसे  साइनअप करना होगा. फिर अपने ब्राउजर में ChatGPT खोलें और लौगिन करें.

ChatGPT खुलने पर यहां आप को एक इमेज जैनरेशन टूल नजर आएगा. आप को उस पर टैप करना है. यहां आपको + का साइन नजर आएगा. अब आप को जिस तरह की फोटो चाहिए उस की एकदम डीटेल और सही कमांड यहां डालें.

जब आप कमांड डाल देंगे तो उस के कुछ सैकंड में आप की इमेज तैयार कर देगा. जो इमेज बनी है उसे सेव करने के लिए उस पर क्लिक करें और डाउनलोड कर लें.

लेकिन अगर आप अपनी किसी पुरानी फोटो को Ghibli स्टाइल में बदलना चाहते हैं, तो आप फ्री में ChatGPT की मदद से केवल 3 फोटो बना सकते हैं. इस के एलन मस्क का Grok AI पर फ्री में झिबली स्टाइल फोटोज बनाई जा सकती हैं.

Grok AI पर भी बनेगा Ghibli Style Art

एसन मस्क के Grok AI पर आप घिबली स्टाइल फोटो जैनरेट कर सकते हैं. आप इस पर लौगिन कर अपनी कोई भी फोटो अपलोड कर सकते हैं. Grok को ओपन करें.

पेपर क्लिप आइकन पर क्लिक कर के अपनी फोटो अपलोड करें.चैट बौक्स में Ghiblify कमांड दें.आप की फोटो Ghibli स्टाइल में बदल जाएगी और आप इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...