शिक्षाशास्त्री कहते हैं कि इंसान सबसे ज्यादा बचपन में सीखता है और यह भी सबसे ज्यादा मां से सीखता है. शायद यही कारण है किंडरगार्टन पद्धति की स्कूली शिक्षा में सिर्फ महिला टीचरों को ही रखे जाने की बात कही जाती है. बहरहाल पिछले काफी दिनों से देश में बच्चों की पढ़ाई जिस तरह बाधित है, उसमें बिना दबाव के तात्कालिक जानकारियों वाली यह क्विज काफी काम की हो सकती है, ..तो आइये बच्चों यहां मम्मी के साथ इस क्विज में जोर आजमाइश करते हैं.

1. हाल ही में वैज्ञानिकों को दुनिया में सबसे साफ हवा कहां मिली है?
क- अंटार्कटिक महासागर के ऊपर
ख- सवाना घास मैदान के ऊपर
ग- साइबेरिया के ऊपर
2. तेज रफ्तार संचार के लिए किस तकनीक का जोरशोर से भारत सहित तमाम देशों में इंतजार किया जा रहा है?
क- 4जी सुपरनेट
ख- 5जी
ग- 7जी
3. भारत के राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों में से सफेद रंग किस भावना का प्रतीक है?
क- भाईचारे का
ख- दोस्ती का
ग- शांति का
4. भारत मंे प्रधानमंत्री का कार्यकाल पांच साल का होता है, अमरीका में राष्ट्रपति का कार्यकाल कितने सालों का होता है?
क- 5 साल का
ख- 4 साल का
ग- 6 साल का
5. मिसाइल मैन के नाम से भारत में किसको जाना जाता है?
क- महान वैज्ञानिक होमी भाभा को
ख- भारत के पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक डाॅ.एपीजे अब्दुल कलाम को
ग- आजादी के आंदोलन में अलग तरह के भूमिका निभाने वाले सर सैय्यद अहमद खां को
6. हाल मंे इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) टूर्नामेंट में शिखर धवन ने कौन सा ऐसा रिकाॅर्ड बनाया है, जो अब तक नहीं था?
क- डबल सेंचुरी मारने का
ख- दो बार शून्य पर आउट होने का
ग- लगातार दो मैचों मंे सेंचुरी बनाने का
7. जनसंख्या की दृष्टि से दुनिया में भारत का स्थान कौन सा है?
क- दूसरा
ख- पहला
ग- तीसरा
8. अमरीका के पहले राष्ट्रपति कौन थे?
क- जाॅर्ज वाशिंगटन
ख- अब्राहम लिंकन
ग- थाॅमस जेफर्सन
9. ताजमहल किस नदी के किनारे स्थित है?
क- गंगा
ख- नर्मदा
ग- यमुना
10. शून्य की खोज किस भारतीय वैज्ञानिक ने की थी?
क- वाराहमिहिर
ख- आर्यभट्ट
ग- बौद्धायन
11. चंद्रमा पर पहुंचने वाला पहला भारतीय कौन था?
क- कल्पना चावला
ख- सुनीता विलियम्स
ग- राकेश शर्मा
12. देश के किस प्रांत को पांच नदियों की भूमि कहा जाता है?
क- पंजाब
ख- हरियाणा
ग- हिमाचल प्रदेश
13. कोणार्क का सूर्य मंदिर देश के किस राज्य में स्थित है?
क- कनार्टक
ख- उड़ीसा
ग- तमिलनाडु
14. माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी?
क- बछेंद्री पाल
ख- सुनीता यादव
ग- निहारिका पाल
15. भारत के किस राज्य को ‘ईश्वर का अपना देश’ कहते हैं?
क- देवभूमि उत्तराखंड
ख- किन्नरभूमि हिमाचल प्रदेश
ग- नारियलभूमि केरल
16. चैराहे में चालकों के रूकने के वास्ते किस रंग की बत्ती का इस्तेमाल किया जाता है?
क- हरे रंग की
ख- लाल रंग की
ग- पीले रंग की
17. दिल्ली के पहले भारत की राजधानी देश का कौन सा शहर था?
क- आगरा
ख- कोलकाता
ग- हैदराबाद
18. हमारे शरीर में कुल कितनी हड्डियां पायी जाती हैं?
क- 328
ख- 248
ग- 206
19. सूरज किस दिशा में उगता है?
क- पूरब
ख- उत्तर
ग- पश्चिम
20. भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है?
क- महानदी
ख- गंगा
ग- गोदावरी
उत्तर- 1. (क), 2. (ख), 3. (ग), 4. (ख), 5. (ख), 6. (ग), 7. (क), 8. (क), 9. (ग), 10. (ख), 11. (ग), 12. (क), 13. (ख), 14. (क), 15. (ग), 16. (ख), 17. (ख), 18. (ग), 19. (क), 20. (ख)

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD10
 
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD79
 
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...