Husband Wife Relationship : शादी के 10 साल बाद भी अगर पति कहे कहे कि तुम्हारे बिना मेरा एक दिन भी नहीं चलता तो ये लाइन सुनकर किसी भी पत्नी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। पर सवाल है कि ये निर्भरता आएगी कैसे? पुराने जमाने में कहा जाता था कि पति के दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है। आज के जमाने में रास्ता बदल गया है। आज पति के दिल और दिमाग का रास्ता लैपटॉप से होकर जाता है।
प्यार अब सिर्फ बेड पर नहीं पनपता। प्यार पनपता है उस वक्त जब पति ऑफिस की टेंशन लेकर घर आए और पत्नी कहे - "टेंशन मत लो, मैंने उस क्लाइंट को मेल कर दिया है"। प्यार पनपता है जब पति कहे "आज रिपोर्ट सबमिट करनी है" और पत्नी बोले "रुको, मैंने 4 गलतियां निकाल कर ठीक कर दी हैं"।
एक सफल मैरिज का मतलब अब सिर्फ सुंदर दिखना और खाना बनाना नहीं है। इसका मतलब है - सहयोगी बनना, पार्टनर बनना और टीममेट बनना।
पति को खुद पर निर्भर बनाने का मतलब उसे कमजोर करना नहीं है। इसका मतलब है उसे इतना मजबूत सपोर्ट देना कि उसे लगे अगर पत्नी आसपास नहीं है तो वह अधूरा है. बैंक का काम हो, कॉरपोरेशन का काम हो या दोस्तों की महफिल हो, हर जगह उस की नजर आप को ढूंढे और उसकी पहली कॉल आप को जाए।
