भारतीय रसोई के लिए लहसुन काफी महत्वपूर्ण होता है. लहसुन खाने के स्वाद को बढ़ा देता है. फिर चाहे हम करी बनाएं या किसी चीज की ग्रेवी. लहसुन के साथ सबसे बड़ी मुसीबत है उसे छिलने की. अगर आप भी इस समस्या का समाधान ढूंढ रहीं हैं तो आइए आज हम आपको ऐसे 5 ट्रिक्स बताते हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से लहसुन को छील सकती हैं.

1. डब्बे में लहसुन बंद कर उसे हिलाएं

लहसुन को छिलने के लिए सबसे पहले आप लहसुन को एक बॉक्स में रख लें और फिर ढक्कन लगा लें. इसके बाद बॉक्स को शेक कर लें, इससे लहसुन का सारा छिलका अलग हो जाएगा और आप इसे आसानी से छील पाएंगी.

ये भी पढ़ें- टोमैटो केचअप से करें घर की सफाई

2. माइक्रोवेव में रखें लहसुन

इसके अलावा आप लहसुन का छिलका निकालने के लिए माइक्रोवेव की मदद भी ले सकती हैं. इस ट्रिक का इस्तेमाल करने के लिए आप एक बाउल में लहसुन को माइक्रोवेव में 20 से 30 मिनट के लिए रख लें, इसके बाद लहसुन को अच्छी तरह से छीलकर इसका इस्तेमाल कर लें.

3. रोस्ट कर निकालें लहसुन का छिलका

हम जानते हैं कि ऐसा जरूरी नहीं है कि हर किसी के घर में माइक्रोवेव हो. अगर आपके घर में माइक्रोवेव नहीं है, तो आप परेशान ना हो, आप ऐसे में लहसुन को गैस पर रोस्ट करके उसका छिलका हटा सकती हैं.

4. पानी में भिगोएं

अब हम आपको एक और तरीका बताने जा रहें हैं. इसके लिए आपको लहसुन को एक बाउल में रखना होगा और उसके बाद इस बाउल को पानी से 1 घंटे के लिए भरकर रख दें. इससे भी लहसुन का छिलका आसानी से निकल जाएगा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD10
 
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD79
 
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...