आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी वक्त बिताने के साथ किसी एडवेंचर प्लेस पर जाने की इच्छा रखती हैं, तो आपको इसके लिए कुछ स्पेशल सोचना पड़ेगा. चलिए, हम आपकी मदद कर देते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं डेटिंग के लिए ऐसी शानदार तरकीब, जहां आप अपने पार्टनर के साथ प्यार भरी ट्रिप का मजा भी ले सकती हैं.

थीम पार्क

थीम पार्क्स सिर्फ बच्चों और टीनएजर्स के लिए नहीं है. कल्पना कीजिए कि आप किसी जायंट वील या रोलर कौस्टर जैसे झूले पर अपने पार्टनर के साथ बैठी हैं और वह बीच में रूक जाए तो ये नजारा अलग होगा ना. यहां आप आसपास के नजारे का मजा भी ले सकती हैं.

travel in hindi

कैंपिंग

फर्स्ट डेट के लिए यह बेहतरीन आइडिया नहीं है लेकिन अगर आप अपने पार्टनर को अच्छी तरह से जान चुकी हैं और उनके साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताना चाहती हैं तो कैंपिंग एक अच्छा आइडिया है. आप पार्टनर के साथ पास के कैंपिंग लोकेशन पर जाकर साथ में बारबेक्यू करना, बौनफायर जलाना और नेचर ब्यूटी का मजा उठाना जैसी चीजें कर सकती हैं.

travel in hindi

हाइकिंग के साथ पिकनिक

किसी ऊंची पहाड़ की चोटी पर पार्टनर के साथ हाइकिंग टूर पर जाना और फिर पिकनिक मनाना. बात पिकनिक की हो रही है तो अपने साथ चटाई, कुछ खाने-पीने की चीजें, खेलने का कुछ सामान ले जाना न भूलें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...