25 स्मार्ट किचन हैक्स

आजकल अधिकतर घरों में महिलाएं भी जौब या फिर अपना कोई व्यवसाय करती हैं, इसलिए उन के पास हमेशा समय का अभाव बना रहता है. उन्हें कम समय में घर की सारी चीजों को व्यवस्थित एवं साफसफाई का काम भी करना पड़ता है इस के साथसाथ कामकाजी महिलाओं के साथ एक समस्या यह होती है कि उन्हें अपना काफी सारा समय किचन में भी देना पड़ता है. उन का अधिकतर समय घर के अलगअलग सदस्यों की फरमाइशें पूरी करने एवं कई तरह की फूड आइटम्स बनाने में ही निकल जाता है, जिस के कारण उन्हें थकान होने लगती है.

यदि आप के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है तो आप को जरूरत है किचन में कुछ स्मार्ट टिप्स अपनाने की ताकि आप कम समय में ज्यादा और अच्छा काम कर सकें और बचे समय का उपयोग अपनी पसंद का कोई काम कर सकें या थोड़ा आराम कर सकें.

इस के लिए कुछ किचन हैक्स का उपयोग करना होगा जो किचन में आपके समय को काफी हद तक बचाएंगे.

-अपने गैस बर्नर को समयसमय पर साफ करती रहें. गंदे बर्नर से गैस निकलने में दिक्कत होती है या कम निकलती है और कई बार खाना पकने में ज्यादा वक्त लगता है.

– खाना बनाने या गरम करने के लिए चौड़े बरतन का इस्तेमाल करें क्योंकि चौड़े बरतन में तेल या खाना जल्दी गरम होता है.

आप कामकाजी हैं तो आप को सुबह औफिस जाने की जल्दी होती है तो आप के लिए ये हैक्स काफी मददगार साबित हो सकते हैं:

– आप ऐसी सब्जी का चयन करें जो आसानी से बन जाए. यदि भाजी आदि हो तो उसे रात को ही साफ एवं काट कर टाइट कंटेनर में रख दें ताकि सुबह किसी भी तरह की हड़बड़ाहट न हो. यदि ऐसी कोई सब्जी हो जिस में ग्रेवी जरूरी हो तो टमाटर पहले से ही पीस कर रख ले. अदरक, लहसुन का पेस्ट भी बना कर रख सकती हैं. इसे फ्रिज में 2-3 दिन तक रख सकती हैं.

– यदि सुबह आलू के पराठे बनाने हों तो रात को ही आलू उबाल व मैश कर एवं आटा गूंध कर रख ले ताकि सुबह फटाफट उस में मसाला मिला कर परांठे बना सकें.

– ऐसी कोई सब्जी हो जैसे राजमा, छोले या दाल मखनी आदि बनानी हो तो इसे 8-9 घंटे पहले भिगो दें ताकि इन के उबलने एवं पकने के समय को काफी कम कर सकें.

– लहसुन छीलने में काफी समय लगता है. अत: इस की कलियों को थोड़ी देर के लिए गरम पानी में डाल दें. थोड़ी देर बाद जब आप लहसुन छीलेंगी तो ये आसानी से छिल जाएंगी.

– यदि आप को सुबह पालकपनीर बनाना है तो पालक को रात के समय ही उबाल एवं पीस कर रख लें.

– यदि आप के घर में कौफी के शौकीन हैं तो आप चाहें तो इसे फेंट कर रख सकती हैं. इस से कम समय में टेस्टी और ?ाग वाली कौफी बनेगी. इस के लिए आप को 2-3 चम्मच कौफी में 4-5 चम्मच शक्कर और थोड़ा सा दूध मिल कर फेंटना होगा जब तक कि यह अच्छी तरह मिक्स और फूल न जाए. बस अब जब भी आप को कौफी बनानी हो दूध गरम करें और इस मिक्स कौफी को मिला लें. ?ाटपट ?ाग वाली कौफी तैयार हो जाएगी.

– तुरंत जूस या शरबत बनाने के लिए कई बार शक्कर को घोलने में काफी समय लग जाता है और ठंडे पानी में तो यह और भी मुश्किल होता है. इस के लिए आप शक्कर की चाशनी या शक्कर का घोल पहले से ही बना कर फ्रिज में रखे लें. यह काफी दिनों (15-20)तक खराब नहीं होता. बस अब जब भी जूस, शरबत, लस्सी कुछ भी बनाए तुरंत तैयार हो जाएगा.

खाने को टेस्टी बनाने के स्मार्ट टिप्स

यह जरूरी नहीं कि हर बार खाना अच्छा ही बने, खाना अच्छा बने या बुरा बनाने के लिए समय तो देना ही पड़ता है और यदि आप को खाना बनाने का ज्यादा अनुभव नहीं है तो ये टिप्स आप के लिए ही हैं:

– आमलेट काफी हैल्थी माना जाता है. इसे हैल्थी के साथसाथ टेस्टी बनाने के लिए इस को बनाने के लिए बटर का उपयोग करे एवं अंडों को फेंटते वक्त उन में 2 चम्मच दूध मिला लें. इस से आमलेट सौफ्ट और फ्लफी बनेगा.

– चावल को टेस्टी बनाने के लिए बनाते समय उन में थोड़ा सा नमक एवं घी डालें तो इन का स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा.

– यदि आप कही ट्रेन से सफर कर रही हैं और आप की यात्रा थोड़ी लंबी यानी 1-2 दिनों की है और आप पूरी या परांठे ले जाने का मन बना रही हैं तो आटा गूंधते समय इस में पानी की जगह दूध का उपयोग करें. इस से पूरी या परांठे खराब नहीं होंगे और इन की रंगत भी सुनहरी हो जाएगी व स्वाद भी दोगुना होगा एवं ये मुलायम भी बने रहेंगे.

– खीरा या लौकी को कद्दूकस करने के बाद हमें इस पानी को फेंक देते हैं, लेकिन इस बार जो पानी निकले उस से आटा गूंध कर देखें. इस से परांठे न सिर्फ मुलायम बल्कि टेस्टी होने के साथसाथ हैल्दी भी बनेंगे.

– धनिया के डंठल फेंकें नहीं. इन्हें बारीक काट लें या पीस कर सब्जी अथवा दाल में डालें. स्वाद बढ़ जाएगा.

– ग्रेवी वाली सब्जी में प्याज और टमाटर को आप उबाल कर एवं पीस कर डाले तो यह ग्रेवी गाड़ी एवं चिकनी तथा स्वादिष्ठ बनेगी.

– कोफ्ते बनाते समय उस में बेसन थोड़ा सेंक कर मिलाएं.

इस से कोफ्ते मुलायम बनेंगे.

– बने बाजार में छोले काले होते हैं. यदि आप भी ऐसे ही बनाना चाहती हैं तो अनार के छिलकों को सुखा लें एवं छोले उबलते समय एक टुकड़ा डाल दें.

– प्याज भूनते समय इस में थोड़ी शक्कर मिला दें तो इस का कलर भी अच्छा आता है और स्वाद भी.

– दही को जल्दी और गाढ़ा जमाने के लिए दूध थोड़ गरम कर कैसरोल में जमाएं.

– खीर बनाते समय इस में थोड़ा नमक डाले स्वाद बढ़ जाएगा और केसर को सीधे खीर में डालने की जगह इसे ठंडे दूध में डाल कर छोड़ दें. कलर जल्दी आएगा और कम भी लगेगा, फिर इसे धीरेधीरे मिलाए.

– इसी तरह जायफल एवं इलाइची को भी ठंडे दूध में डाल कर छोड़ दें एवं खीर के थोड़ा ठंडा होने पर मिलाएं खीर का स्वाद बढ़ जाएगा और फ्लेवर भी ज्यादा बढ़ कर आएगा.

– मीठे भजिए बनाते समय यदि आप आटे में पानी की जगह दूध का उपयोग करेंगी तो ये और भी स्वादिष्ठ बनेंगे.

खास टिप्स

– कुछ महिलाएं रायता बनाते समय सारी सामग्रियों के साथ ही नमक भी मिला देती हैं. ऐसा करने से रायता खट्टा हो जाता है, इसलिए रायते में पहले से नमक मिलाने से बचें और सर्व करते समय ही इस में नमक डालें.

– अकसर कई महिलाएं सब्जी को स्वादिष्ठ बनाने के लिए उस में दही डाल देती हैं, मगर ध्यान रहे अगर आप सब्जी में दही मिला रही हैं तो सब्जी में उबाल आने के बाद ही नमक डालें. उबाल आने के पहले नमक डालने से दही फट जाता है.

– नमक और मीठे से बनी चीजों को हमेशा अलगअलग रखें. खानेपीने की चीजों को हमेशा साफसुथरे बरतन में ढक कर रखें.

शहद में छिपा है हैल्थ का राज

बदलते मौसम में सेहत का खास ध्यान रखने की भी जरूरत होती है क्योंकि बदलता मौसम न सिर्फ आपको सर्दीजुखाम व बुखार की चपेट में जकड़ सकता है बल्कि कई बार इसकी वजह से जान पर भी जोखिम बन जाता है. ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देने की, ताकि आपका शरीर अंदर व बाहर दोनों जगह से फिट रह सके. इसके लिए जरूरी है आप अपने खान-पान में या फिर अपने रूटीन में हमदर्द हनी को शामिल करें क्योंकि इसमें हैं ढेरों गुण, जो आपको सर्दियों में अंदर से वार्म रखने के साथ-साथ आपकी हैल्थ का भी खास ध्यान रखता है. तो आइए जानते हैं क्यों है यह खास:

हमदर्द हनी ही क्यों

ये एक नेचुरल स्वीट पदार्थ होता है, जो मधुमक्खियों द्वारा फूलों के रस या पौधों के स्राव द्वारा बनाया जाता है. जब इसका अच्छे से निरीक्षण किया जाता है तो देखा जाता है कि ये शहद किसी भी बाहरी तत्त्व जैसे मोल्ड, गंदगी, मैल, मधुमक्खियों के टुकड़ों इत्यादि से पूरी तरह से मुक्त होना चाहिए. इस बात का निरीक्षण में खास ध्यान रखा जाता है. इसका रंग लाइट टू डार्क ब्राउन तक हो सकता है. इस ब्रांड को सभी 1906 से पसंद कर रहे हैं. जो शुद्धता व गुणवत्ता से किसी भी तरह का कोई समझौता करना पसंद नहीं करता?है. तभी तो सर्दियों में हमदर्द हनी पर भरोसा करते हैं हम.

क्या हैं हैल्थ बेनिफिट्स

1- इम्यून सिस्टम को बूस्ट करे:

अगर हमारी इम्यूनिटी स्ट्रोंग होती है, तभी हम बीमारियों से लड़ने में सक्षम बन पाते हैं. बता दें कि शहद एंटीओक्सिडेंट्स से भरपूर होने के साथ इसमें बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता होती है, जिससे ये आपको मौसमी बीमारियों से बचाने का काम करता है. यहां तक कि ये आपके शरीर को डिटोक्स करने का काम करता है. तभी तो एक्सपर्ट्स भी हर रोज इसे अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं, ताकि इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथसाथ आपके शरीर को पूरे दिन काम करने के लिए एनर्जी भी मिल सके.

2- नेचुरल प्रोबायोटिक:

हनी नेचुरल प्राबायोटिक का काम करता है. जो आंतों में गुड बैक्टीरिया का पोषण करने का काम करता है. जो आपके हैल्दी पाचनतंत्र के लिए बहुत जरूरी माना जाता है. क्योंकि ये एक लैक्सेटिव है, जो पाचन में मदद करने के साथ प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाता है. बता दें कि इसका इस्तेमाल करने से ये आंतों में फंगस से पैदा हुए माइक्रोटोक्सिन के बेषीले प्रभावों को कम करता है. तो हुआ न नेचुरल प्रोबायोटिक.

3- वजन को कम करने में मददगार:

अगर आप भी हैल्थ कौन्सियस हैं और वजन कम कर रहे हैं या फिर करने के बारे में सोच रहे हैं तो आप अपने मोर्निंग और नाइट रूटीन में शहद को जरूर शामिल करें. क्योंकि एक तो ये न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होने के कारण आपके शरीर की जरूरतों को पूरा करने का काम करता है और दूसरा इसमें नेचुरल शुगर होने के कारण ये आपके कैलोरी काउंट को भी कंट्रोल में रखता है. इसलिए हर सुबह खाली पेट गरम पानी में शहद का सेवन करें और रात को सोते समय. जिससे ये आपके मेटाबोलिज्म को बूस्ट करके आपके वजन को तेजी से कम कर सके. रिसर्च में यह देखा गया है कि जिन लोगों का मेटाबोलिज्म स्लो होता है, उनका वजन तेजी से बढ़ता है. इसलिए अगर आप वेट वाचर हैं तो अपने रूटीन में हनी को जरूर शामिल करें.

4- स्लीप क्वालिटी को इंपू्रव करे:

शहद आपके मस्तिष्क को मेलाटोनिन रिलीज करने में मदद करता है. बता दें कि ये वो हारमोन होता है, जिसका उपयोग आपका शरीर नींद के दौरान खुद को बहाल करने के लिए करता है. क्या आप जानते हैं कि जब आप सोते हैं तो आपका मस्तिष्क सक्रिय होता है और इस समय उसे ऊर्जा की जरूरत होती है. तब आपका मस्तिष्क स्लीप एनर्जी के लिए लिवर में ग्लाइकोजन भंडार का इस्तेमाल करता है. ऐसे में सोने से पहले हनी के सेवन से ये सुनिश्चित हो जाता है कि आपके पास अच्छी नींद के लए ग्लाइकोजन भंडार है. जो आपको क्वालिटी स्लीप देने में मदद करता है.

5- घावों को तेजी से भरे:

शहद में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीओक्सिडेंट्स प्रोपर्टीज होती हैं. जो घावों को तेजी से भरने का काम करती है. जब स्किन में कोई घाव होता है, तो बैक्टीरिया उसके अंदर जाकर स्किन में इंफेक्शन कर सकता है. जबकि शहद उस बैक्टीरिया को ढूंढ़ कर उसे मारने का काम करता है.

6- डैंड्रफ का खात्मा करे:

हनी नेचुरल तरीके से डैंड्रफ का खात्मा करने का काम करता है. क्योंकि इसमें है एंटीबैक्टीरियल प्रोपर्टीज, जो डैंड्रफ को कंट्रोल करके स्कैल्प हैल्थ का खास ध्यान रखता है. साथ ही ये स्कैल्प से डैंड्रफ व गंदगी को रिमूव करता है, जो हेयर फोलिकल्स के जमने का कारण बनता है. ये न सिर्फ ड्राई हेयर को नरिश करता है, बल्कि बालों को सोफ्ट व स्मूद बनाने का काम भी करता है. यानि नेचुरल तरीके से डैंड्रफ का खात्मा करने की शक्ति.

7- स्किन को नरिश करे:

इसमें मॉइस्चराइजिंग और नरिशिंग प्रोपर्टीज होने के कारण ये नेचुरल मॉइस्चराइजर का काम करता है. इसके लिए आप शहद की कुछ बूंदों को सीधे भी चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं या फिर इसके मास्क को भी. ये स्किन पर मैजिक इफेक्ट देने का काम करता है. तो फिर हनी से खुद को रखें हैल्दी.

लाल साया: भाग-2

‘‘महेश तो आज छुट्टी पर है. गांव गया है.‘‘

‘‘फिर तो बहुत अच्छा है. हम दोनों आज शाम तक निकल जाते हैं. सब को लगेगा कि हम तीनों चले गए.‘‘

‘‘ठीक है, मैं ड्राइवर को बोल दूंगा.”

‘‘नहीं, नहीं, अंकल, आप के ड्राइवर के साथ नहीं.”

‘‘हां, ठीक कह रहे हो. मैं टैक्सी बुला दूंगा.‘‘

‘‘जी.”

दोपहर में तीनों लड़के नीचे आए तो विमला देवी की सूजी आंखें उन के दिल का भेद खोल रही थीं.

‘‘पापा मुझे माफ कर दीजिए. मैं आज के बाद कभी शराब को हाथ भी नहीं लगाऊंगा,” कहते हुए विशेष पिता के पैरों में गिर पड़ा. वह फूटफूट कर रो रहा था.

निशब्द उन्होंने उठा कर बेटे को गले लगा लिया.

‘‘रिचा… पापा रिचा… मुझे कुछ याद नहीं है…” वह हिचकियों के साथ बोला.

‘‘मैं हूं ना बेटा… सब संभाल लूंगा… और फिर तुम इतने भाग्यशाली हो कि तुम्हारे इतने अच्छे दोस्त हैं.”

‘‘अंकल, हम दोनों दिन में ही निकल जाते हैं. हम ने ऊपर सब ठीक कर दिया है.”

‘‘मैं ने दूसरा ड्राइवर बुला रखा है. वह तुम्हें छोड़ आएगा. और हां बेटा, जैसे विशेष वैसे ही तुम लोग. इसलिए यह छोटी सी भेंट है. तुम्हारे मकान के लिए पच्चीस लाख का यह चेक है. और तुम्हारे बिजनेस के लिए पच्चीस लाख का यह चेक है.‘‘

‘‘अरे अंकल…‘‘

‘‘बस रख लो बेटा, मुझे खुशी होगी,‘‘ बिना आंखें मिलाए सेठजी बोले.

कालोनी में इस बात की चर्चा जाने कैसे फैल गई कि सेठ मदन लाल के घर रात में गोली चली थी. सफाई देदे कर दोनों परेशान थे. विमला देवी ने तो सब से मिलना ही बंद कर दिया. सेठ मदन लाल तनाव में रहने लगे. ऊपर से रिचा की गुमशुदगी की रिपोर्ट के चलते पुलिस जांच करने उन के घर आ धमकी. बड़ी मुश्किल से लेदे कर सेठजी ने मामला निबटाया.

इस घटना को 4-6 महीने बीत गए थे. एक दिन विमला देवी बोलीं, ‘‘सुनिएजी, कहीं विशेष की शादी की बात चलाइए. अब उस की शादी तो करनी ही है ना…‘‘

‘‘देखो, थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. जल्दबाजी ठीक नहीं. देख तो रही हो जितने शादी के प्रस्ताव थे, सभी कोई ना कोई बहाना कर पीछे हट गए. पता नहीं कैसे समाज में हमारे परिवार को ले कर नकारात्मक माहौल बन गया है. तो अब थोड़ी प्रतीक्षा ही करनी होगी.”

‘‘मुझे तो बड़ी चिंता हो रही है.”

‘‘मां, मुझे शादी नहीं करनी है. कितनी बार तो कह चुका हूं. फिर वही विषय ले कर बैठ जाती हैं आप,” विशेष अचानक कमरे में आ गया था.

तभी मदन लाल जी का फोन घनघनाया.

‘‘हां उमेश, बेटा.‘‘

‘‘अरे, पिछले हफ्ते ही तो 10 लाख तुम्हारे अकाउंट में डाले थे. नहीं, अब मैं और नहीं दे सकता,’’ कह कर उन्होंने गुस्से से फोन काट दिया.

‘‘उमेश… आप से पैसे मांग रहा है?” चकित सा विशेष पिता को देख रहा था.

‘‘पैसे नहीं मांग रहा है… ब्लैकमेल कर रहा है. 10-10 लाख दो बार ले चुका है और अब फिर…‘‘ गुस्से से वे हांफने लगे थे.

‘‘मुझे कुछ नहीं बताया उस ने,” विशेष के स्वर में हैरानी थी.

‘‘अरे, आप को क्या हो रहा है?” विमला देवी उठ कर पति के सीने पर हाथ फेरने लगीं, जिसे वे कस कर दबा रहे थे. उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, परंतु बचाया नहीं जा सका.

हंसताखिलखिलाता घर बिखर गया. घर में जैसे मुर्दनी छा गई थी. विशेष पिता की जगह अपनी शर्राफे की दुकान पर बैठने लगा था. दिन जैसेतैसे कट रहे थे.

‘‘विशेष, छुटकी की शादी का न्योता आया है. जाना पड़ेगा,” मां विशेष के आते ही बोलीं.

‘‘ठीक है मां, मैं मामाजी के यहां आप के जाने की व्यवस्था कर देता हूं.”

‘‘नहीं बेटा तुझे भी चलना होगा.”

‘‘आप जानती तो हैं मां…”

‘‘जानती हूं, तू कहीं नहीं जाना चाहता. परंतु मीरा की शादी में भी तू पढ़ाई के कारण नहीं जा पाया था. उन्हें लगेगा, उन की गरीबी के कारण तू उन के घर नहीं आता.”

‘‘यह सच नहीं है मां. मेरे लिए रिश्ते महत्व रखते हैं. गरीबीअमीरी तो मैं सोचता भी नहीं. मैं मामाजी की बहुत इज्जत करता हूं,‘‘ विशेष ने प्रतिवाद किया.

‘‘जानती हूं, इसीलिए चाहती हूं कि तू मेरे साथ चल. दो दिन की ही तो बात है,‘‘ बेटे के सिर पर हाथ फेरते हुए वे बोलीं.

‘‘ठीक है मां, जैसा आप चाहे.‘‘

गांव में उन की गाड़ी के रुकते ही धूम मच गई ‘‘बूआजी आ गईं, बूआजी आ गईं.”

भाईभाभी के साथ छुटकी भी दौड़ी आई और उस के साथ में थी उस की प्यारी सहेली रजनी. विशेष पर नजर पड़ते ही अपनी सुधबुध खो बैठी. सब एकदूसरे को दुआसलाम कर रहे थे और रजनी अपलक विशेष को निहारे जा रही थी.

‘‘रजनी, भैया को ऐसे क्यों  घूर रही हो?‘‘ छुटकी ने कोहनी मारी.

सब उधर ही देखने लगे. रजनी के साथसाथ विशेष भी झेंप गया, ‘‘नहीं… कुछ नहीं…‘‘ कहते हुए रजनी बूआजी का सामान निकलवाने लगी.

‘‘आप रहने दीजिए, मैं निकलवा दूंगा,’’ विशेष ने उसे टोका.

‘‘आप तो पाहुन हैं,” वो खिलखिलाई और बैग उठा कर अंदर भाग गई.

‘‘बहुत ही प्यारी बच्ची है बीबीजी. अपनी छुटकी की सब से पक्की सहेली है. जान छिड़कती हैं दोनों एकदूसरे पर,” स्नेह से भौजाई बोलीं.

जब तक सब लोग आ कर बैठे, रजनी सब के लिए शरबत ले कर हाजिर थी. बूआजी सब से बोलतीबतियाती रहीं, पर निगाह उन की हर पल रजनी पर ही टिकी रही. एक आशा की किरण दिखाई दी थी उन्हें. रजनी का स्पष्ट झुकाव उन के सुदर्शन बेटे पर दिखाई दे रहा था. और कितने महीनों बाद विशेष भी खुश दिखाई दे रहा था. शाम को जब ढोलक की थाप पर रजनी नाची तो विमला देवी लट्टू ही हो गईं.

‘‘भाभी, रजनी तो वाकई बहुत अच्छा नाचती है.”

‘‘हां बीबीजी, बहुत भली और गुणी लड़की है. पढ़ने में भी अव्वल आती है. वजीफा पाती है. लगन की ऐसी पक्की कि जाड़ा, गरमी, बरसात साइकिल से कसबे तक पढ़ने जाती है,” स्नेह पगे स्वर में भौजाई बोलीं.

‘‘अपने विशेष के लिए कैसी रहेगी?” वे सीधे भाभी की आंखों में देख रही थीं.

‘‘बीबीजी, लड़की तो बहुत ही अच्छी है. लाखों में एक. जोड़ी भी बहुत अच्छी लगेगी, लेकिन…‘‘ बात अधूरी ही छोड़ दी उन्होंने.

‘‘लेकिन क्या…?‘‘

‘‘लेकिन, बहुत गरीब परिवार से है. आप की हैसियत की तो छोड़ दीजिए. साधारण शादी भी नहीं कर सकेंगे वे लोग.‘‘

आगे पढ़ें- रजनी के लिए आए इस प्रस्ताव से छुटकी की शादी की…

शरणागत: कैसे तबाह हो गई डा. अमन की जिंदगी- भाग 2

इन का परिवार पहाड़ी था, परंतु ईसाई धर्म अपना लिया था. उन की बिरादरी में बहुत से परिवार थे, जिन्होंने पाखंडों और रूढि़वादिता से तंग आ कर अपनी इच्छा से इस धर्म को अपनाया था. अगले दिन जब अमन वार्ड में मरीजों को देखने गया तो नीरा उसी वार्ड में थी. उस के मातापिता भी वहीं खड़े थे. डा. अमन ने जब नीरा का हालचाल पूछा तो उस ने अपनी लंबीलंबी पलकें झपका कर ठीक महसूस करने का इशारा कर दिया. उस के पिता उतावले से हो कर पूछने लगे, ‘‘डाक्टर हड्डी जुड़ने में कितना समय लगेगा? ठीक तो हो जाएगी न?’’

अमन ने उन्हें धीरज बंधाते हुए कहा, ‘‘हड्डी जुड़ने में थोड़ा समय लगेगा. आप चिंता न करें, आप की बेटी बिलकुल ठीक हो जाएगी.’’

यह सुन कर उन दोनों के चेहरे पर गहरी चिंता झलकने लगी. यह देख कर अमन को हैरानी हुई. उस ने नीरा के पिता से कहा, ‘‘आप की बेटी ठीक है. फिर यह चिंता किसलिए कर रहे हैं?’’

इस पर नीरा के पिता ने झिझकते हुए बताया, ‘‘डाक्टर साहब, नीरा की परीक्षा खत्म होने के बाद सगाई होने वाली है. हमारी बिरादरी के एक आईएएस लड़के से इस की शादी की बात पक्की हो रखी है. 3 दिन बाद लड़का सगाई की रस्म के लिए आने वाला है. उस के मातापिता यहीं रहते हैं.’’

अमन ने कहा, ‘‘देखिए, आप पहले बेटी की सेहत पर ध्यान दीजिए. सगाई बाद में होती रहेगी,’’ कह अमन अन्य मरीजों का मुआयना कर वार्ड से बाहर जाने से पहले नीरा से बोला, ‘‘मेरे पास कुछ किताबें हैं, आप को भिजवाता हूं, पढ़ती रहेंगी तो मन लगा रहेगा.’’

आज नीरा के होने वाले पति व उस के परिवार वालों की आने की उम्मीद में उस के मम्मीपापा जल्दी आ गए. वे नीरा के लिए गुलाबी रंग का सलवारकुरता लाए थे. नीरा के चेहरे पर भी खुशी झलक रही थी. जल्दी से नर्स को बुला कर हाथमुंह धो कर कपड़े बदल वह बेसब्री से इंतजार करने लगी.

सुबह से शाम हो गई पर लड़के के परिवार का कहीं दूरदूर तक अतापता न था. अमन जब शाम को वार्ड में आया तो देखा नीरा के मातापिता चेहरे लटकाए जा रहे थे, नीरा को यह कह कर कि चर्च में जा कर पता करते हैं. शाम को वे वहां आएंगे ही… सब ठीकठाक हो. नीरा भी थकावट और चिंता से बेहाल थी. चुपचाप चादर ओढ़ कर सो गई.

अगले दिन नीरा के मातापिता आए तो उन के चेहरों पर उदासी छाई थी. जैसे अरसे से बीमार हों.

अमन वार्ड के अन्य मरीजों को देख रहा था. नीरा की मां आते ही रोष भरी आवाज में बोल उठीं, ‘‘मैं कहती थी न कि दाल में कुछ काला है. चर्च में लड़के का परिवार आया था पर परायों जैसा व्यवहार था. औपचारिक हायहैलो का जवाब दे कर चर्च से निकल गए. तुम्हारा रिश्ता करवाने वाली महिला आशा भी नजरें चुरा रही थी. मैं ने पास जा कर पूछा तो बोली, ‘‘लड़के का परिवार बहुत नीच निकला. जब मैं ने नीरा के संग सगाई के प्रोग्राम के बारे में पूछा तो नीरा के बारे में उलटासीधा बोलने लगे कि नीरा हाथ छोड़ कर साइकिल चला रही थी…कुछ लड़कों के साथ रेसिंग कर रही थी. ऐक्सिडैंट इसी कारण हुआ..

‘‘न भई न मेरे लड़के ने तो साफ मना कर दिया कि नहीं करता सगाई. कहीं नीरा की टांग में फर्क रह गया तो उस की जिंदगी बरबाद हो जाएगी. उसे तो आएदिन क्लब व पार्टियों में जाना पड़ता है.

‘‘भई हम ने तो वही किया जो बेटे ने कहा. अच्छा हुआ अभी बातचीत ही हुई थी, कोई रस्म नहीं हुई थी.’’

सारी बात सुन कर नीरा की मां पस्त हो कर स्टूल पर बैठ गईं और सिसकने लगीं. पिता भी सिर झुकाए पलंग पर बैठ गए. ये सब सुन कर नीरा गुस्से से कांपने लगी. फिर चिल्ला कर बोली, ‘‘उन की इतनी हिम्मत… मेरे लिए ऐसा बोला. उस दिन तो लड़के की मां तारीफों के पुल बांध रही थीं, नीरा के हाथ में चाय का गिलास था. उस ने उसे जोर से पटक दिया. वार्ड के अन्य मरीज उसे देखने लगे. डा. अमन और उस के सहयोगी नीरा को शांत करने की कोशिश करने लगे. नीरा के पिता नीरा की मां को डांटते हुए बोले, ‘‘अभी सबकुछ बताना था?’’

नीरा की मां भी भरी बैठी थीं. गुस्से में जोर से बोलीं, ‘‘तो क्या बताने के लिए मुहूर्त निकलवाती?’’

बड़ी मुश्किल से उन्हें बाहर भेज कर नीरा को नींद का इंजैक्शन लगाया गया. पल भर में ही सब कुछ घटित हो गया.

अमन सोचने लगा वास्तव में नीरा के साथ अन्याय हुआ है. यदि यह ऐक्सिडैंट शादी के बाद होता तो क्या होता? उसे समाज के ऐसे मतलबी लोगों से नफरत होने लगी. उसे नीरा से सहानुभूति सी होने लगी कि अच्छीभली लड़की के जीवन में जहर घोल दिया.

नीरा अभी इस घटना से उबर भी नहीं पाई थी कि एक और घटना हो गई, जिस ने नीरा की जीवनधारा को उलटी दिशा में मोड़ दिया.

2 दिन बाद ही नीरा की मां जब नीरा से मिलने आईं तो बहुत ही गुस्से में थीं. आते ही आवदेखा न ताव नीरा पर बरस पड़ीं. बोलीं, ‘‘नीरा सचसच बताओ तुम सचमुच हाथ छोड़ कर साइकिल चला रही थी? लड़कों के साथ रेसिंग कर रही थी? सारी कालोनी में तुम्हारे ही चर्चे हैं.’’

नीरा का दिल पहले ही चोट खाया था. यह बातें उसे नश्तर की तरह चुभने लगीं. मां और बेटी के बीच बहस ने खतरनाक रूप ले लिया. नीरा पलंग से उठने की कोशिश में गिर गई. डाक्टर ने उसे प्राइवेट रूम में शिफ्ट कर दिया. सीनियर डाक्टर ने नीरा के घर वालों पर नीरा से मिलने की पाबंदी लगा दी क्योंकि इस का नीरा की सेहत पर गलत असर पड़ रहा था और अस्पताल का माहौल भी बिगड़ रहा था. हां, वे नीरा का हाल डाक्टरों से फोन से पूछ सकते थे.

शारीरिक और मानसिक चोट ने नीरा को बुरी तरह तोड़ दिया था. वह न तो किसी से बातचीत करती और न ही दवा व भोजन समय पर लेती. सभी डाक्टरों ने उसे समझाया पर वह टस से मस न हुई.

आगे पढ़ें- नीरा अमन को अपना मित्र समझने लगी. वह…

टमाटर से बने इन 6 फेस पैक से पाएं इंस्टैंट ग्लो

टमाटर जो आपको हर घर की किचन में मिल जाएगा. क्योंकि टमाटर खाने के स्वाद को कई गुणा बढ़ाने का काम जो करता है. यहीं नहीं बल्कि लोग इसे सलाद व टमाटर की चटनी के रूप में भी बड़े चाव से खाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो टमाटर सब्जियों की जान होता है वो स्किन में भी नई जान डालने का काम करता है. क्योंकि टमाटर में हर तरह की स्किन प्रोब्लम का सोलूशन जो छुपा है . तो जानते हैं इस संबंद में ब्यूटी एक्सपर्ट अंजलि से कि टमाटर से कैसेकैसे पैक बनाकर किन किन तरह की स्किन प्रोब्लम्स से छुटकारा पा सकते हैं.

1. टोमेटो फेस पैक फॉर टैनिंग

चेहरे की बात हो या फिर हाथ पैरों की , टैनिंग न चाहते हुए भी हो ही जाती है. क्योंकि जब भी हम सनस्क्रीन के बिना बाहर निकलते हैं तो सूर्य की अल्ट्रा वायलेट किरणों के संपर्क में आने से हमारी स्किन टेन हो ही जाती है. जो हमारे रंग पर असर डालती है. ऐसे में अगर इसका समय रहते ट्रीटमेंट नहीं किया जाता तो ये समस्या बढ़ भी सकती है. ऐसे में आपको महंगे ट्रीटमेंट नहीं बल्कि घर पर ही टमाटर से टैनिंग को रिमूव करने वाला फेसपैक बनाना होगा.

कैसे बनाएं

– आप एक टमाटर को काट कर बाउल में उसका रस निकाल लें. फिर इसमें कुछ बूंदे नींबू के रस की मिला लें. और आधा चम्मच के करीब ताजा दही मिलाकर इसका स्मूद पेस्ट तैयार करें और फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करके 10 मिनट के लिए छोड़ दें और धो लें. ऐसा अगर आप रोजाना करेंगे तो यकीन मानिए आपकी स्किन से सारी टैनिंग गायब हो जाएगी और आपके चेहरे पर ग्लो भी आ जाएगा. क्योंकि इनमें ब्लीचिंग प्रोपर्टीज होने के साथ स्किन को नौरिश करने वाली प्रोपर्टीज होती हैं , जो टैनिंग को रिमूव करने के साथ स्किन पर चमक लाने का काम करती हैं.

2. फेस पैक फॉर डार्क स्पोट्स

चेहरे पर दाग धब्बे किसे पसंद होते हैं. लेकिन विभिन कारणों से दाग धब्बे हो ही जाते हैं. अकसर हाइपर पिगमेंटेशन की स्तिथि में ऐसा होता है. क्योंकि तब स्किन ज्यादा मेलेनिन उत्पन करने लगती है. जिससे स्किन डार्क दिखने के साथ साथ स्किन पर पैचेज नजर आने शुरू हो जाते हैं. लेकिन टमाटर का पैक इस समस्या से निजात दिलवाने का काम करता है.

कैसे बनाएं

– आप एक बाउल में टमाटर के गूदे को लेकर उसमें कुछ बूंदे नींबू के रस की डालें, फिर इस पेस्ट को अच्छे से मिलाते हुए चेहरे पर अप्लाई कर लें. कम से कम इस पैक को आप अपने चेहरे पर 15 मिनट अप्लाई करें और फिर सूखने के बाद धो लें. धीरे धीरे स्किन से डार्क स्पोट्स हलके होकर गायब होने लगेंगे. क्योंकि टमाटर में उच्च मात्रा में मौजूद लीकोपेन नामक तत्व स्पोर्टस को हलका करने का काम करता है , वहीं नींबू में विटामिंग सी स्किन पर ग्लो लाने के साथ साथ दाग धब्बे को कम करने में अहम रोल निभाता है. आप इस पैक को हफ्ते में 4 दिन जरूर अप्लाई करें.

3. पैक फोर ऑयली स्किन

अगर आपकी स्किन ऑयली है, जिसके कारण आप अपने चेहरे की चिपचिपाहट से परेशान हैं साथ ही आपको एक्ने की भी प्रोब्लम है तो आप परेशान न हो और न ही क्रीम्स के भरोसे रहें बल्कि हम आपको बताते हैं आसान सा पैक , जिसे आप मिनटों में बनाकर ऑयली स्किन के साथ साथ एक्ने से भी छुटकारा पा लेंगी.

कैसे बनाएं

– आप एक बाउल में 2 बड़े चम्मच टमाटर के रस में 1 बड़ा चम्मच खीरे के रस की ऐड करें. फिर इस पेस्ट को कॉटन की मदद से चेहरे पर अप्लाई करें. इस पैक को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा छोड़ दें और धो लें. कुछ ही दिनों में आपकी स्किन ऑयली से नोर्मल हो जाएगी. लेकिन आपको कुछ महीनों तक इसे हफ्ते में 3 बार जरूर अप्लाई करना होगा. बता दें कि टमाटर व खीरे में एस्ट्रिंजेंट प्रोपर्टीज होने के कारण ये स्किन को क्लीन कर पोर्स को टाइट करता है, जिससे एक्ने की प्रोब्लम नहीं होती है.

4. चेहरे पर ग्लो लाने के लिए पैक

चेहरे पर ग्लो कौन नहीं चाहता , लेकिन पोलुशन व सही ढंग से स्किन की केयर नहीं करने के कारण धीरे धीरे स्किन से ग्लो खत्म होने लगता है. जिसके कारण न तो हमें अपनी स्किन से प्यार रह जाता है और न ही हमें अपने रूखे से चेहरे को देखकर कुछ पहनने को मन करता है. क्योंकि अगर चेहरा सुंदर हो तो सब कुछ अच्छा लगता है. वरना सारा लुक ही खराब हो जाता है. ऐसे में चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाने के लिए टमाटर का पैक बेस्ट है.

कैसे बनाएं

– आप 3 बड़े चम्मच टमाटर के रस में चुटकी भर हलदी मिलाकर पेस्ट तैयार करें. फिर इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें. ड्राई होने के बाद अच्छे से चेहरे को धो लें. इस पैक को आप हफ्ते में 2 बार जरूर अप्लाई करें. आपको चेहरे पर फेसिअल जैसा ग्लो नजर आने लगेगा. क्योंकि हलदी में एंटीओक्सीडैंट्स और एंटी इन्फ्लैमटॉरी प्रोपर्टीज होने के कारण ये स्किन पर ग्लो लाने का काम करती है, वहीं टमाटर में विटामिन सी होता है, जो स्किन ब्राइटनिंग का काम करता है. तो हुआ न इंस्टेंट ग्लो लाने वाला पैक.

5. ब्लैक हेड्स के लिए पैक

अकसर देखा जाता है कि जब भी हम अपनी स्किन की केयर करना छोड़ देते हैं या फिर गलत कास्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो स्किन पर ब्लैक हेड्स की समस्या उत्पन हो जाती है. क्योंकि रोम छिद्रों में गंदगी जमा जो हो जाती है. जिसे स्किन की प्रोपर केयर व पैक से कुछ ही हफ्तों में निजात पाया जा सकता है.

कैसे बनाएं

– 3 बड़े चम्मच टमाटर के रस में एक बड़ा चम्मच दही के साथ 1 बड़ा चम्मच ओट्स को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार करें. जब पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें और फिर चेहरे को धो लें. इस पैक को हफ्ते में 3 बार लगाने से महीने भर में आपको ब्लैक हेड्स की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा. क्योंकि ओट्स में स्किन से गंदगी को हटाने वाली प्रोपर्टीज होती हैं , जो ब्लैकहेड्स का कारण बनता है. वहीं टमाटर में एसिडिक प्रोपर्टीज होने के कारण ये ओपन पोर्स के साइज को छोटा करके ब्लैक हेड्स को होने से रोकता है. तो दही में लैक्टिक एसिड और ज़िंक होने के कारण ये ब्लैकहेड्स, दाग घब्बों को हटाने में सक्षम है.

6. ड्राई स्किन की प्रोब्लम को बाए कहने वाला पैक

बदलते मौसम, ज्यादा गरम पानी से नहाने, कम पानी पीने , हार्मोनल चैंजेस व घटिया ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से ड्राई स्किन की प्रोब्लम हो जाती है, जिससे स्किन हमेशा रूखी रूखी व खिची हुई नजर आती है. और साथ ही ड्राई स्किन के कारण स्किन पर ग्लो भी नहीं रहता. ऐसे में आपके लिए टमाटर का पैक बेस्ट साबित होगा.

कैसे बनाएं

– बाउल में आप 3 बड़े चम्मच टमाटर के रस में एक बड़ा चम्मच बादाम के तेल की डालकर पेस्ट बनाएं. फिर इस पेस्ट को 20 – 25 मिनट के लिए फेस पर लगा छोड़ दें और फिर धो लें. इससे आपकी स्किन में मोइस्चर वापिस आने लगेगा. ऐसा आप हफ्ते में 3 बार करें. बता दें कि बादाम के तेल को सदियों से स्किन की डॉयनेस को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

टूट गया अंगूरी भाभी का 19 साल का रिश्ता, पति से अलग हुईं एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे

‘भाबी जी घर पर है’ की अंगूरी भाभी यानी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे शादी के 19 साल के बाद अपने पति पीयूष पूरी से अलग हो गईं हैं. दोनों लगभग एक साल से साथ नहीं रह रहे हैं और कहा जा रहा है कि अब दोनों में सुलह होने की संभावना काफी कम है. शुभांगी और पियूष की एक बेटी भी है. दोनों ने साल 2003 में शादी की थी. शुभांगी के पति पियूष डिजिटल मार्केटिंग फील्ड में काम करते हैं. इन दोनों की शादी इंदौर में हुईं थी, जहां उनका परिवार रहता है. एक इंटरव्यू में शुभांगी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि लगभग एक साल हो गया है, हम साथ नहीं रह रहे हैं. पीयूष और मैंने अपनी शादी को बचाने की पूरी कोशिश की. आपसी सम्मान, विश्वास और दोस्ती एक मजबूत शादी की नींव होती है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shubhangi Atre (@shubhangiaofficial)

बहुत की रिश्ता बचाने की कोशिश

शुभांगी ने कहा, “हालांकि, हमें ये एहसास हुआ कि हम अपने मतभेदों को हल नहीं कर सकते और इसलिए दोनों ने एक-दूसरे को स्पेस देने और अपने व्यक्तिगत जीवन और करियर पर ध्यान देने का फैसला लिया.” एक्ट्रेस के लिए इस निर्णय तक पहुंचना आसान नहीं था. उन्होंने कहा, “ये अभी भी मुश्किल है. मेरा परिवार मेरी हाईएस्ट प्रायोरिटी है और हम सभी चाहते हैं कि हमारा परिवार हमारे आसपास हो. लेकिन कुछ नुकसान मरम्मत से परे हैं. जब इतने सालों का रिश्ता टूटता है तो यह आपको मेंटली और फिजिकली प्रभावित करता है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AndTV Official (@andtvofficial)

मां के साथ रहती हैं बेटी

हालांकि शुभांगी और पियूष ने ये तय किया है कि उनकी 18 साल की बेटी आशी के लिए दोनों आपस में कोई रंजिश नहीं रखेंगे. क्योंकि उसे माता और पिता दोनों का प्यार मिलना चाहिए. वो अपनी मां के साथ रहती हैं और उसके पापा उसे हर रविवार मिलने आते हैं. अंगूरी भाभी के किरदार के बाद शुभांगी अत्रे फिर एक बार लाइम लाइट में आईं. उन्होंने कसौटी जिंदगी की से अपने करियर की शुरुआत की थी.

परिवार संग खेली होली फिर हुई बेचैनी, 66 साल की उम्र सतीश कौशिक का हार्ट अटैक से निधन

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक की निधन की खबर ने फैंस को भावुक कर दिया है. सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है. सतीश कौशिक की निधन की खबर ने बॉलीवुड स्टार्स को दुखी कर दिया है. अब सतीश कौशिक के अंतिम संस्कार से जुड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे के बाद होगा. सतीश कौशिक के निधन के बाद उनके फैंस दुखी नजर आ रहे हैं.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Satish Kaushik (@satishkaushik2178)

पोस्टमॉर्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार

सतीश कौशिक के निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है. सतीश कौशिक को बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच सतीश कौशिक के अंतिम संस्कार को लेकर खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर का आज दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार होगा. अभी उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद शव को मुंबई लाया जाएगा. जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. सतीश के कौशिक के अंतिम दर्शन करने के लिए कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंच सकते है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Satish Kaushik (@satishkaushik2178)

होली सेलिब्रेशन के दौरान हुई दिक्कत

एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक होली सेलिब्रेशन के लिए दिल्ली गए थे. इसी दौरान उन्हें बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद सतीश कौशिक को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एक्टर सतीश कौशिक के निधन की खबर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट शेयर की दी थी. सतीश कौशिक ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया था. वो एक डायरेक्टर के साथ-साथ एक जाने-माने एक्टर भी थे. सतीश कौशिक को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं. आप सतीश कौशिक को कैसे याद कर रहे हैं.

घर पर ऐसे बनाएं सरसो पालक कटलेट, बेसन बाटी और चावल की बड़ी

बच्चों के लिए घर पर कुछ टेस्टी और हेल्दी बनाना मुश्किल का काम है. लेकिन आज हम आपको सरसों पालक कटलेट की रेसिपी बताएंगे, जिसे आसानी से बनाकर आप अपने फैमिली को खिलाकर तारीफें पा सकती हैं.

1- सरसों पालक के कटलेट

सामग्री

–  2 कप पालक कटा

–  2 कप सरसों कटी

–  1 छोटा टुकड़ा अदरक

–  1 हरीमिर्च कटी

–  2 ब्रैडस्लाइस

–  1/2 कप पनीर

–  2 बड़े चम्मच मक्खन

– नमक स्वादानुसार.

विधि

पालक और सरसों को स्टीम कर लें. फिर इसे अदरक और हरीमिर्च के साथ मिक्सी में पीस लें. ब्रैडस्लाइस का मिक्सी में चूरा कर लें. फिर ब्रैड चूरा, पनीर, पालक व सरसों का पेस्ट और नमक मिला लें. टिकियां बना कर गरम तवे पर मक्खन के साथ दोनों तरफ से सेंक कर सौस के साथ गरमगरम परोसें.

2- बेसन की बाटी

सामग्री

– 11/2 कप बेसन

– 1/2 कप मक्के का आटा

–  2 बड़े चम्मच घी

–  1/2 कप पनीर

–  1 हरीमिर्च कटी

– 1 बड़ा चम्मच धनियापत्ती कटी

–  तलने के लिए तेल

–  नमक स्वादानुसार.

विधि

मक्के के आटे को छान कर बेसन, घी और नमक मिला कर गूंध लें. उबलते पानी में आटे की लोइयां बना कर 8-10 मिनट पकाएं. पानी से निकाल कर अच्छी तरह मसल कर छोटीछोटी बौल्स बनाएं. पनीर को मसल कर उस में धनियापत्ती, हरीमिर्च और नमक मिलाएं. आटे की छोटीछोटी बौल्स के बीच पनीर का मिश्रण भर कर अच्छी तरह बंद कर गरम तेल में सुनहरा होने तक तलें, सरसों के साग के साथ सर्व करें.

3- चावल की बड़ी

सामग्री

– 1 कप चावल

–  1 हरीमिर्च

–  1/2 कप फूलगोभी कसी

–  1/2 चम्मच अदरक कसा

–  2 बड़े टमाटर

– 1/4 चम्मच हलदी

–  1/4 चम्मच जीरा

– 1 चम्मच धनिया पाउडर

– 1/4 चम्मच गरममसाला

– 1/4 चम्मच लालमिर्च पाउडर

– चुटकीभर हींग

– 1 बड़ा चम्मच घी

– तलने के लिए तेल

–  1 बड़ा चम्मच धनियापत्ती कटी

–  नमक स्वादानुसार.

विधि

चावलों को पानी में 1/2 घंटा भिगो कर महीन पीस लें. फिर इस में अदरक, फूलगोभी, हरीमिर्च और नमक मिला कर अच्छी तरह फेंट लें. कड़ाही में तेल गरम कर मिश्रण की छोटीछोटी बडि़यां बना कर तल लें. एक कड़ाही में घी गरम कर जीरा, हलदी, धनिया पाउडर, लालमिर्च पाउडर और हींग डालें. इस में टमाटरों को मिक्सी में पीस कर डाल अच्छी तरह भून लें. 1 कप पानी और बडि़यां डाल कर 8-10 मिनट हलकी आंच पर पकने दें. फिर धनियापत्ती डाल कर परांठों के साथ परोसें.

मेरी उम्र 28 साल है, 1-2 महीनों से पीठ के दर्द ने परेशान कर रखा है, कृपया बताएं इस से कैसे छुटकारा पाऊं?

सवाल

मेरी उम्र 28 साल है. 1-2 महीनों से पीठ के दर्द ने परेशान कर रखा है. घर का काम करने और ?ाकने में अब बहुत मुश्किल होती है. कृपया बताएं इस से कैसे छुटकारा पाऊं?

जवाब

इस प्रकार का पीठ का दर्द रीढ़ की हड्डी में आए खिंचाव और दबाव के कारण होता है. मरहम लगाने और आराम करने से दर्द में राहत मिलेगी. एक सक्रिय जीवनशैली के साथ संतुलित आहार और बैठनेचलने और ?ाकने के दौरान सतर्कता के साथ इस दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है. रीढ़ को प्रभावित होने से रोकना चाहती हैं तो एक मुद्रा में बहुत देर तक खड़ी या बैठी न रहें. प्रैस करनेबरतन धोने व खाना बनाने आदि कामों के लिए पीठ और गरदन ?ाकानी पड़ती हैइसलिए अपने शरीर के पोस्चर पर ध्यान दें. यदि यह दर्द गंभीर है और आराम के बाद भी ठीक न हो या बारबार दर्द की शिकायत हो तो जांच अवश्य कराएं. समय पर इलाज से समस्या पूरी तरह ठीक हो जाएगी.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें