सवाल-
मेरी ओवरी में बारबार सिस्ट बन जाता है. इस का क्या कारण है और क्या इस से कैंसर का भी रिस्क हो सकता है?
जवाब-
ओवरी में सिस्ट कई कारणों से बन सकता है. मेनोपौज इस का सब से प्रमुख कारण है. इस के अलावा पौलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम, ऐंडोमैट्रियोसिस, हारमोन असंतुलन, क्रोनिक पेल्विक इनफ्लैमेशन, ट्यूमर भी इस के कारण हो सकते हैं. सामान्य सिस्ट जिन का आकार 4 सैंटीमीटर से कम होता है, ज्यादातर अपनेआप खत्म हो जाते हैं. बड़े और जटिल सिस्टों को उपचार की जरूरत पड़ती है. वैसे तो ओवेरियन सिस्ट कैंसर रहित होते हैं, लेकिन कई मामलों में ये कैंसरयुक्त भी हो सकते हैं, विशेषकर उम्र बढ़ने के साथ. मेनोपौज के बाद जिन महिलाओं में ओवेरियन सिस्ट बनते हैं उन में ओवेरियन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है.
ये भी पढ़ें- शक्की बौयफ्रेंड को कैसे संभालूं?
ये भी पढ़ें-
ओवेरियन सिस्ट महिलाओं में होने वाली एक आम समस्या है. यह हर महीने मासिकचक्र के दौरान हो सकती है, जिस के बारे में महिलाओं को जानकारी नहीं होती. कई बार यह सिस्ट अपनेआप ठीक हो जाती है, लेकिन अगर समय के साथ इस का आकार बढ़ता है, तो इस का इलाज करवा लेना जरूरी हो जाता है. मुंबई के ‘वर्ल्ड औफ वूमन’ की स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञा डा. बंदिता सिन्हा के अनुसार कुछ सिस्ट निम्न हैं:
सिंपल फौलिक्युलर सिस्ट: यह नौर्मल सिस्ट है और हर महिला में होती है. यह ओवुलेशन की प्रक्रिया में होती है. यह एग फौर्मेशन में बनती है. यह नैचुरल होती है और इस से नुकसान नहीं होता. अगर यह 4 सैंटीमीटर से अधिक बड़ी हो जाती है, तो यह दवा से गला कर निकाल दी जाती है, क्योंकि सिस्ट बड़ी होने के बाद कई बार दर्द होता है और यह पीरियड को भी अनियमित कर सकती है, मगर प्रैगनैंसी में समस्या नहीं होती.
पौलिसिस्टिक ओवरी सिस्ट: इस में कई सिस्ट होती हैं, जिस से नियमित ओवुलेशन नहीं होता. इस में ओवरी काम नहीं करती. हारमोनल असंतुलन की वजह से एग नहीं बनते और बच्चा होना मुश्किल हो जाता है. इस सिस्ट को ठीक तरह से ट्रीट करना जरूरी होता है.
पूरी खबर पढ़ने के लिए- ओवेरियन सिस्ट न करें नजरअंदाज
अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected] सब्जेक्ट में लिखे… गृहशोभा-व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem
