सवाल-

मेरी उम्र 48 साल है. कुछ दिनों से मेरे घुटने में दर्द हो रहा है और हलकी सूजन भी है, जबकि मुझे कोई चोट भी नहीं लगी है. क्या यह आर्थ्राइटिस है या कोई और कारण है?

जवाब

असल समस्या की पहचान के लिए जांच आवश्यक है, क्योंकि इस के कई कारण हो सकते हैं. हालांकि इसे आर्थ्राइटिस का नाम देना सही नहीं होगा. आमतौर पर घुटने में चोट के कारण आसपास की संरचना क्षतिग्रस्त हो जाती है तो वहां बहुत अधिक मात्रा में द्रव बनने लगता है. यह द्रव गांठ का रूप ले लेता है. लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह कोई बड़ा रोग नहीं है और जल्दी ठीक हो जाता है. लापरवाही दिखाना सही नहीं है जल्दी जांच अवश्य कराएं.

ये भी पढ़ें- 

डॉक्टर अतुल मिश्रा, फोर्टिस अस्पताल, नोएडा

कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान गठिया के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है. सामान्य दिनों की तुलना में लॉकडाउन के दौरान महिलाओं को घुटने के दर्द से अधिक समस्या हुई है.

घुटनों और जोड़ों के दर्द के कारण उन्हें चलनेफिरने और खासतौर पर सीढ़ियां चढ़ने में दिक्कत होती है. घुटनों में दर्द का मुख्य कारण गठिया है और इसके लिए उठनेबैठने का तौर तरीका भी काफी हद तक जिम्मेदार है. नियमित जीवन में छोटीछोटी चीजें घुटने का दर्द दे सकती हैं.

भारत के लोगों में घुटने मोड़ कर और पालथी मार कर बैठने की अक्सर आदत होती है. सामूहिक भोजन करना हो, घर के कामकाज करने हो या आपस में बातें करनी हों-इन सभी कामों में महिलाएं घुटने मोड़ कर ही बैठती है. यहां तक कि भारतीय शैली के शौचालय में भी घुटने के बल बैठना पड़ता है. बैठने की यह शैली हमारी आदतों में शुमार हो गई है और इस आदत के कारण यहां लोग कुर्सी, सोफे या पलंग पर भी घुटने मोड़ कर बैठना पसंद करते हैं. बैठने के इस तरीके में घुटने पर दबाव पड़ता है जिससे कम उम्र में ही घुटने खराब होने की आशंका बढ़ती है. हालांकि इस के असर तुरंत नहीं दिखते लेकिन उम्र बढ़ जाने पर घुटने की समस्या हो जाती है.”

पूरी खबर पढ़ने के लिए- बैठने का तरीका दे सकता है घुटने का दर्द

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]
 
सब्जेक्ट में लिखे…  गृहशोभा-व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...