अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है, तो ये लेख अंत तक जरूर पढ़ें…

सवाल-

मैं 21 वर्षीय युवती हूं. सगाई हो चुकी है और जल्द ही विवाह होने वाला है. मैं अपनी शादी को ले कर जितनी उत्साहित हूं उतनी ही सुहागरात को ले कर चिंतित भी हूं. मैं ने सुना है कि लड़के को सुहागरात को पता चल जाता है कि लड़की शादी से पहले किसी से शारीरिक संबंध बना चुकी है या नहीं. यदि ऐसा हुआ तो मेरा क्या होगा?

जवाब-

आप ने साफसाफ नहीं लिखा है तो भी आप के गोलमोल विवरण से लगता है आप किसी से संबंध बना चुकी हैं. इसीलिए आप भयभीत हैं कि कहीं यह राज आप के होने वाले पति पर जाहिर न हो जाए. लेकिन अब भयभीत होने से समस्या हल होने वाली नहीं है. अब आप सिर्फ यह करें कि इस संबंध में अपना मुंह न खोलें. जब तक स्वयं नहीं कबूलेंगी, पति नहीं जान पाएंगे कि विवाहपूर्व आप किसी से संबंध बना चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- 

अपनी शादी की बात सुन कर दिव्या फट पड़ी. कहने लगी, ‘‘क्या एक बार मेरी जिंदगी बरबाद कर के आप सब को तसल्ली नहीं हुई जो फिर से… अरे छोड़ दो न मुझे मेरे हाल पर. जाओ, निकलो मेरे कमरे से,’’ कह कर उस ने अपने पास पड़े कुशन को दीवार पर दे मारा. नूतन आंखों में आंसू लिए कुछ न बोल कर कमरे से बाहर आ गई.

आखिर उस की इस हालत की जिम्मेदार भी तो वे ही थे. बिना जांचतड़ताल किए सिर्फ लड़के वालों की हैसियत देख कर उन्होंने अपनी इकलौती बेटी को उस हैवान के संग बांध दिया. यह भी न सोचा कि आखिर क्यों इतने पैसे वाले लोग एक साधारण परिवार की लड़की से अपने बेटे की शादी करना चाहते हैं? जरा सोचते कि कहीं दिव्या के दिल में कोई और तो नहीं बसा है… वैसे दबे मुंह ही, पर कितनी बार दिव्या ने बताना चाहा कि वह अक्षत से प्यार करती है, लेकिन शायद उस के मातापिता यह बात जानना ही नहीं चाहते थे. अक्षत और दिव्या एक ही कालेज में पढ़ते थे. दोनों अंतिम वर्ष के छात्र थे. जब कभी अक्षत दिव्या के संग दिख जाता, नूतन उसे ऐसे घूर कर देखती कि बेचारा सहम उठता. कभी उस की हिम्मत ही नहीं हुई यह बताने की कि वह दिव्या से प्यार करता है पर मन ही मन दिव्या की ही माला जपता रहता था और दिव्या भी उसी के सपने देखती रहती थी.

व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या इस नम्बर 8588843415 पर  भेजें. 

या हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected] सब्जेक्ट में लिखे…  गृहशोभा-व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...